ग्लैमर इंडस्ट्री में नए ट्रेंड की शुरुआत, बिना शादी किए ये सेलेब्स बने पैरेंट्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन कोई न कोई नई ताजा खबरें सुनने को मिल ही जाती हैं। वैसे देखा जाए तो ग्लैमर इंडस्ट्री हमेशा से ही लोगों के बीच नया ट्रेंड सेट करती रही है। चाहे फैशन की बात की जाए या फिर लुक्स की, या फिर किसी रिलेशनशिप की। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों के काम के साथ-साथ निजी जीवन से जुड़ी हुई बातें भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में रोजाना ही किसी का रिश्ता जुड़ता है तो किसी का रिश्ता टूटता भी है, लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के एक नए ट्रेंड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जी हां, हम उन सिलेबस के बारे में आपको बताने वाले हैं जो बिना शादी किए ही पेरेंट्स बने हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर वह सेलेब्स कौन से हैं।

कल्कि केकलां

आपको बता दें कि कल्कि केकलां एक भारतीय मॉडल अभिनेत्री हैं। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इन्होंने अपने बॉलीवुड अभिनय की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म “देव डी” से की थी। इन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि कल्कि केकलां ने इसी वर्ष फरवरी में अपने घर में एक नन्ही परी को जन्म दिया था। उनके बॉयफ्रेंड का नाम Guy Hershberg है जो कि एक इजराइली म्यूजिशियन हैं। कल्कि केकलां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी के साथ की तस्वीरें फैंस के बीच साझा की थी।

एमी जैक्सन

बिर्टिश भारतीय मॉडल-अभिनेत्री एमी जैक्सन की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। एमी जैक्सन ने कई हिंदी फिल्मों और कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि एमी जैक्सन ने अपने करियर की शुरुआत में है जिस 17 वर्ष की उम्र में बतौर मॉडल के रूप में शुरू की थी। एमी जैक्सन होटेलियर George Panayiotou के साथ रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों ने वर्ष 2019 में मई के महीने में सगाई की थी और सितंबर 2019 को इन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। एमी जैक्सन का मंगेतर के साथ अभी तक विवाह नहीं हुआ है। एमी जैकसन का ऐसा कहना है कि वह बहुत जल्द जॉर्ज के साथ विवाह के बंधन में बंध जाएंगी।

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल का बॉलीवुड फिल्मों में जाना पहचाना नाम है। इन्होंने फिल्मों में कई किरदार निभाए हैं, जिसकी हर किसी ने प्रशंसा की है। आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल ने अपना करियर बतौर मॉडल से रुक शुरू किया था, मगर बाद में उन्होंने अभिनेता, प्रोड्यूसर और टीवी होस्ट के रूप में भी पहचान बनाई। अभिनेता अर्जुन रामपाल पिछले साल जुलाई में तीसरी बार पिता बने हैं। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड का नाम गैब्रिएला है, जिसमें बेटे को जन्म दिया था। इन दोनों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है। अर्जुन रामपाल की पहली शादी से दो बेटियां हैं।

नेहा धूपिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है। नेहा धूपिया ने मई 2018 को अंगद बेदी से गुपचुप शादी रचा ली थी। जब इन दोनों की शादी की खबर लोगों को पता लगी तो सभी काफी हैरान हो गए थे। बाद में नवंबर 2018 में नेहा धूपिया ने बेटी को जन्म दिया था। आपको बता दें कि अंगद बेदी ने यह खुद खुलासा किया था कि नेहा शादी से पहले ही गर्भवती थीं।

नीना गुप्ता

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता एक समय पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट विवियन रिचर्ड के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन इन दोनों की शादी नहीं हुई थी और इस रिश्ते से नीना ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम मसाबा है।