भारती सिंह के बेटे गोला का सामने आया नया Video, मासी के साथ खेलते नजर आए लक्ष्य

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जो काम के साथ-साथ अपने घर को भी बखूबी तरीके से संभालती हैं। भारती सिंह इन दिनों अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला के साथ अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। जब भारती सिंह ने अपने बेटे गोला को जन्म दिया है, तो उसके कुछ दिनों के बाद ही वह काम पर लौट गई थीं। लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता उनका बेटा ही है।

बेटे के जन्म के बाद भारतीय सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की खुशी का ठिकाना नहीं है। ये इन दिनों अपने पैरेंटिंग फेज को एंजॉय कर रहे हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दोनों ही अक्सर अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। वह अपने बेटे की तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

इसी बीच भारती सिंह के बेटे गोला का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी मासी पिंकी सिंह के साथ मस्ती करते और खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मासी के साथ मस्ती करते नजर आए भारती सिंह के बेटे लक्ष्य

दरअसल, भारती सिंह के बेटे गोला का जो नया वीडियो सामने आया है, उसे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया के इंस्टाग्राम हैंडल के द्वारा साझा किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी मासी पिंकी सिंह राजपूत के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा मालूम होता है कि लक्ष्य और पिंकी किसी सफर के लिए निकले हुए हैं।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में “बम बम बोले” गाना भी सुनाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा गया है कि “बड़ी मम्मी के साथ मस्ती।” गोला के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे हैं, जो इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। तो कई यूजर्स ऐसे हैं जो “सो क्यूट” और “ये कितना प्यारा है” जैसे कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

भारती सिंह का वर्क फ्रंट

आपको बता दें कि भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को गोवा में स्क्रिप्ट राइटर व टीवी होस्ट हर्ष लिंबाचिया से शादी रचाई थी। वहीं 3 अप्रैल 2022 को दोनों ने अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था। वहीं अगर हम वर्क फ्रंट की बात करें, तो भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर डांस रियलिटी शो “डीआईडी सुपर मॉम्स 3” होस्ट कर रही हैं। शो के एक एपिसोड में भारती ने यह खुलासा किया था कि वह हमेशा से चाहती थीं कि उन्हें एक बेटी हो।

भारती सिंह ने बेटी की इच्छा जताते हुए यह कहा था कि “शुरुआत से ही हर्ष और मैं अपने जीवन में एक बेटी चाहते थे, लेकिन भगवान की योजना थी और हमें एक बेटा हो गया। हम उसे पाकर अपने जीवन में बहुत खुश हैं।” बताते चलें के बेटे के जन्म के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के जीवन में खुशियां आ गई हैं। दोनों ही मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।