Site icon NamanBharat

वीडिया वायरल- निया शर्मा की बर्थडे वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल, एक्ट्रेस ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपनी 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। निया शर्मा बेहद खूबसूरत और हॉट हैं। उनका ये 30वां जन्मदिन काफी शानदार रहा। निया के भाई विनय शर्मा ने उनके लिए एक सरप्राइज़ पार्टी ऑर्गनाइज़ की। जिसमें सबने देर रात तक मस्ती की। निया शर्मा ने अपनी बर्थ डे की कई सारी फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें दिखाई दे रहा है उन्होंने अपने 30वें जन्मदिन पर 10 केक काटे। निया ने वीडिया भी शेयर की जिसमें वे काफी खुश नज़र आ रही हैं।

निया शर्मा का हैप्पी बर्थडे-

कोरोना काल में निया शर्मा का ये बर्थडे काफी स्पेशल और शानदार रहा। ये उनकी पिक्चर्स देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। अपनी जन्मदिन के अवसर पर उनको ढेरों गिफ्ट्स मिलें। गिफ्ट्स के बीच में बैठकर निया शर्मा ने तस्वीरें क्लिक कराई। जिसमें वे काफी प्यारी लग रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए निया ने लिखा कि ‘मेरा हैप्पी बर्थडे, थैंक्यू विनय। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘पिछले 10 से जन्मदिन हर साल एक त्योहार के रूप में मना रही हूं। ये मेरी आंखों और दिल को गर्व से भर देता है… बहुत आभार और हमेशा हर किसी की इसके लिए ऋणी रहूंगी, जे हर जन्मदिन, हर अवसर पर इसे स्पेशल बनाते हैं।’

निया शर्मा का लुक-

निया शर्मा हमेशा ही अपने सेक्सी अवतार और फैंशन सेंस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। इस खास मौके पर उन्होंने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था। उन्होंने व्हाइट ऑफ शॉल्डर क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट कलर की स्कर्ट पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने नेक पीस को एससेराइज़ किया था। इस ड्रेस में निया बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नज़र आ रही थी। साथ ही उनके चेहरे की स्माइल ने उनकी लुक में चार चांद लगा दिए थे।

निया शर्मा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को वीडियो को शेयर किया। उन्हें जमकर बेस्ट विशेज़ मिल रही है। आश्का गोराडिया, रुबीना दिलाइक, रिद्धिमा तिवारी, पर्ल वी पुरी, रेहना पंडित, राज सिंह अरोड़ा, मोनिका डोंगरा, आशा नेगी, भारती सिंह, कुशाल टंडन, नागिन 4 के को-स्टार विजयेंद्र कुमारिया, इश्क में मरजावां के स्टार अर्जुन बिजलानी सहित कई लोगों ने उनको जन्मदिन पर बेस्ट विशेज दी हैं।

काफी बोल्ड है निया शर्मा-

बता दें कि निया शर्मा का असली नाम नेहा शर्मा है। उन्होंने टीवी शो काली के ज़रिए टीवी की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन उन्हें पहचान ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘जमाई राजा’ से मिली। हाल ही में निया शर्मा खतरों के खिलाड़ी सीज़न 8 में नज़र आई थी। निया शर्मा दिल्ली से ताल्लुक रखती हैं। और इन्होंने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा अपने फैंस के साथ अपनी ग्लैम फोटोज़ को शेयर करती रहती हैं।

अपनी हॉट इमेज और जबरदस्त फैन फॉलोविंग के दम पर साल 2017 में दीपिका पादुकोण को पछाड़कर निया ने एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला के खिताब पर कब्जा किया था। निया शर्मा ने वेब सीरिज ‘ट्विस्टेड’ के लिए एक बोल्ड सीन दिया था जिसमें वह अपनी को-स्टार ईशा शर्मा के साथ लिप-लॉक करती नजर आईं। इस सीन ने सोशल मीडिया पर खूब सनसनी फैलाई थी।

Exit mobile version