कभी एक्ट्रेस नहीं पत्रकार बनना चाहती थीं निया शर्मा, ऐसे बन गईं टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा नाम

भारतीय हिंदी टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री निया शर्मा ने टीवी के कई मशहूर सीरियल्स में काम किया है और उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती के बलबूते अच्छा खासा नाम कमाया है। मौजूदा समय में सबसे सेक्सिएस्ट एशिया महिला निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे में से एक हैं। उन्होंने “काली- एक अग्निपरीक्षा” टीवी सीरियल से अपने टीवी अभिनय की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। निया शर्मा का जन्म 17 सितंबर 1990 को रोहिणी, दिल्ली में हुआ था।

31 वर्षीय निया शर्मा देखते ही देखते मायानगरी की निया कब बन गईं किसी को पता भी नहीं चला। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट धारावाहिकों में काम किया। इसके साथ-साथ निया शर्मा ने खुद की पर्सनैलिटी पर भी काम करना शुरू किया। कभी टीवी में भोली-भाली दिखने वाली निया शर्मा आज एशिया की सबसे हॉट लड़कियों के लिस्ट में आती हैं।

आपको बता दें कि अभिनेत्री निया शर्मा खतरों के खिलाड़ी की विजेता भी रह चुकी हैं और यह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। निया शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं, जिनको फैंस बेहद पसंद करते हैं। निया शर्मा की तस्वीरें पोस्ट होते ही देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। शायद ही किसी को मालूम होगा कि निया शर्मा एक्ट्रेस नहीं पत्रकार बनना चाहती थीं। आखिर वह कैसे टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा नाम बन गईं चलिए जानते हैं।

आपको बता दें कि निया शर्मा के नाम से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री का असली नाम नेहा है। 17 सितंबर दिल्ली में जन्मी निया शर्मा की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही हुई। मीडिया स्टडीज की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। निया शर्मा ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2010 में धारावाहिक “काली एक अग्निपरीक्षा” से की थी। भले ही इस धारावाहिक में उनको काम करने का अवसर प्राप्त हुआ परंतु वह अपनी पहचान बनाने में सफल नहीं हो पाई थीं।

छोटे पर्दे पर निया शर्मा को काम करने के कई प्रस्ताव मिल रहे थे परंतु साल 2011 में “एक हजारों में मेरी बहना है” धारावाहिक से उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली। यह शो सुपरहिट साबित हुआ था और इस शो से ही निया शर्मा ने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने इस शो के माध्यम से घर-घर में अच्छी खासी पहचान बनाई। उन्होंने इस शो में मान्वी का किरदार निभाया था। वह अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने में सफल रहीं। इसके बाद जमाई राजा, फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी, इश्क में मरजावा और नागिन 4 जैसे सुपरहिट शो में वह नजर आईं।

आपको बता दें कि निया शर्मा साल 2020 में फिर से फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में दिखाई दी थीं और वह इस शो की विजेता भी रही थीं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि निया शर्मा तीन बार एशिया की सबसे सेक्सी वुमन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। दरअसल, ब्रिटिश न्यूज़पेपर ईस्टर्न आई ने एशिया की 100 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट जारी की थी इस लिस्ट के अंदर दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद निया शर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था।

निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से कई बार विवादों का हिस्सा भी बन जाती हैं। निया शर्मा अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से भी सुर्खियों में छाई रहती हैं।निया शर्मा अपने जन्मदिन के अजीबो-गरीब केक की वजह से भी खूब सुर्खियां में थीं।