बच्चे के माथे को चूमते नजर आए निक जोनस, देखें तस्वीर

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड तक अपने दमदार अभिनय का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)और उनके पति व सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने हाल ही में अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां, कपल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी कि वह सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है।

जैसे ही बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने माता-पिता बनने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी तो उसके बाद से ही फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स की तरफ से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं और फैंस उनके बच्चे की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो शायद अब खत्म हो गया है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बच्चे की पहली तस्वीर सामने आ गई है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि निक जोनस बच्चे के माथे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस तस्वीर में आप लोग देख सकते हैं कि पीछे क्रिसमस ट्री भी नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो तस्वीर सामने आई है। यह क्रिसमस के मौके की है।

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर bollywood__gossip नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। आपको बता दें कि यह तस्वीर प्रियंका चोपड़ा या फिर निक जोनस की तरफ से शेयर नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि यह बच्चा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ही है।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस में हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट के माध्यम से अपने माता-पिता बनने की जानकारी दी। इस खबर ने कपल के फैंस को बेहद खुश कर दिया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता-पिता बनने के सफर को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट साझा किया जिसके माध्यम से उन्होंने बताया कि सरोगेसी के जरिए उन्होंने अपने बच्चे का स्वागत किया है।

दोनों ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्राइवेसी की भी मांगी की। इस पोस्ट में कपल ने लिखा है कि “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि, हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।”

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में अपने-अपने धर्म के मुताबिक दो रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। शादी के बाद से ही अभिनेत्री अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रहती हैं।