निक जोनस ने नए साल के मौके पर खोला साल 2022 के यादो का पिटारा ,बेटी मालती की शेयर की क्यूट फोटोज

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और वही प्रियंका चोपड़ा ने इस साल अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ बेहद ही खास अंदाज में नए साल का जश्न मनाया है और एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से साल 2022 के खूबसूरत पलों का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अपनी फैमिली लाइफ की और बेटी मालती की काफी सारी खूबसूरत तस्वीरें साझा की है वही इस वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनस ने साल 2022 की यादों को ताजा किया है और अब यह वीडियो इंटरनेट की दुनिया में काफी धमाल मचा रहा है|

दरअसल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने न्यू ईयर का जश्न मनाने से पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से साल 2022 की कुछ बेहतरीन झलकियां शेयर किया है और इस वीडियो में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा से लेकर अपनी बेटी मालती, माता पिता और दोस्तों की खूबसूरत झलक दिखाई है| सोशल मीडिया पर निक जोनस का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा और इस वीडियो पर निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के फैंस लगातार कमेंट के माध्यम से प्यार बरसा रहे हैं|

निक जोनस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की होली सेलिब्रेशन की बेहतरीन झलक भी देखने को मिल रही है और इसके अलावा एक तस्वीर में निक जोनस अपनी बेटी मालती को गोद में लिए हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं| इसके अलावा निक जोनस है कुछ तस्वीरें अपनी म्यूजिक शो के दौरान की भी शेयर की है और अपने इस वीडियो में निक जोनस ने अपने साल 2022 के कई खास पलों की लाजवाब झलक अपने प्रशंसकों को दिखाई है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


निक जोनस ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “क्या साल है! 2023 क्या लाता है यह देखने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता।

आप सभी को नया साल मुबारक हो”। वही सोशल मीडिया पर निक जोनस के द्वारा शेयर की गई वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस वीडियो में निक जोनस स्टार्टिंग में गोल्फ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसके अलावा इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की भी कई अनसीन फोटोज देखने को मिल रही है| इस वीडियो में मालती के पैरों के निशान से लेकर मालती के छोटे-छोटे हाथ तक की क्यूट तस्वीरें शामिल है|

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी दिग्गज अदाकारा प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में दुनिया भर में मशहूर हो चुकी है और वही प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद इसी साल 2022 में इस कपल को एक बेटी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी की मदद से माता-पिता बने और इन दिनों यह कपल अपनी नन्ही परी के साथ अपना खुशहाल पैरंटहुड लाइक एंजॉय कर रहा है|