निक- प्रियंका की एस्पेन ट्रिप की फोटोज हुई वायरल ,बेटी मालती संग सुकून भरे पल बिताता दिखा कपल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और पावरफुल जोड़ियों में से एक है और इन दिनों यह कपल अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जॉन उसके साथ अपने पैरंटहुड लाइफ का भरपूर आनंद उठा रहे हैं| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल जनवरी 2022 में सरोगेसी की मदद से अपने जीवन में एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया था और माता-पिता बनने के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जिंदगी इनकी लाडली बेटी के इर्द-गिर्द ही घूम रही है|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर ही अपने बिजी शेड्यूल में से टाइम निकाल कर अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए एडवेंचरस जर्नी पर निकल जाते हैं जहां पर यह कपल अपनी बेटी के साथ खुशनुमा पल बिताते हुए नजर आते हैं|

इसी क्रम में एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने खूबसूरत यात्रा पर निकले हुए हैं जहां से यह कपल अपनी बेटी के साथ बिताए गए खास लम्हों की बेहतरीन झलकियां सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा किए हैं जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है|

दरअसल बीते 8 फरवरी 2023 को प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने अधिकारी की इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फैमिली वेकेशन की कुछ तस्वीरें साझा की है| आपको बता दें इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एस्पेन में अपनी लाडली बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनास के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं और ऐसे में हाल ही में निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी फैमिली वेकेशन की कुछ लाजवाब तस्वीरें साझा की है|

सामने आई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बर्फीली वादियों में एक दूजे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं और यह दोनों एक दूजे की आंखों में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं| एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा स्नोबॉल फेंकते हुए दिखाई दे रही है और इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में लिखा है, “ऐस्पन फोटो डंप।”

मालती ने अपने माता-पिता के साथ ऐस्पन वेकेशप को किया एंजॉय

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ बेटी मालती ने भी इस खूबसूरत यात्रा का भरपूर आनंद उठाया और सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मालती किस तरह से प्राकृतिक सुंदरता में खोई हुई दिखाई दे रही है| एक तस्वीर में प्रियंका ने अपनी बेटी को बाहों में पकड़ा हुआ है और इस दौरान प्रियंका चोपड़ा सर्दी से बचने के लिए चेक-प्रिंटेड को-ऑर्ड जंपसूट पहने हुए नजर आ रही हैं |

इसके अलावा उन्होंने सनग्लासेस और ओपन साइड-पार्टेड वेवी लॉक्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है| वही बात करें निक जोनास के आउटफिट की तो इस दौरान इन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रैकसूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं| वही इस कपल की बेटी मालती सफेद पफर जैकेट, मैरून पैंट और छोटे मोज़े व टोपी में सुपर क्यूट नजर आ रही है|

प्रियंका चोपड़ा की फैमिली फोटो इंटरनेट वर्ल्ड में धमाल मचा रही है और इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ बहुत कुछ दिखाई दे रही है| बता दे अभी कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के 1 साल के हो जाने के बाद उनके चेहरे का दीदार लोगों को करवाया था और पहली बार प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की पहली क्यूट झलक पाने के बाद फैंस बेहद खुश हैं| प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती बिल्कुल अपने पापा निक जोनस की कार्बन कॉपी लगती है |