पति निक जोनस संग अमेरिका के इस आलिशान बंगले में रहती हैं प्रियंका चोपड़ा, जाने इस 144 करोड़ के बंगले की खासियतें

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और लुक्स का जलवा बिखेरने वाली मिस वर्ल्ड रही प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज़ नही हैं| आज ये खुद के दम पर एक बहुत बड़ी शख्सियत बन चुकी हैं और फिल्मों से लेकर सल जिंदगी तक इनके लाखों की तादाद में चाहने वाले मौजूद हैं| प्रियना की असल जिंदगी की कहें तो इन्होने अमेरिका के एक मशहूर सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई है और साल 2018 में जुड़ा इनका यह रिश्ता आज भी काफी खुशहाल बना हुआ है|

प्रियंका और निक एक दूसरे से बेंतेहान मोहब्बत करते हैं और यही कारण है के सात समंदर पार भी इन्होने अपने प्यार को साबित किया और शादी रचाई| ये दोनों अक्सर ही एक दुसरे संग तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं| अभी बीते दिनों भी प्रियंका और निक साथ में करवाचौथ मनाते नजर आये थे जिनकी तस्वीरें काफी वायरल भी हुई थीं|

अभी की कहें तो प्रियंका अपने पति निक के साथ ही रह रही हैं और भारत में वक्त वक्त पर अपनी फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट्स के सिलसले में आती रहती हैं| खबरों की माने तो निक और प्रियंका नें अमेरिका के लॉस एंजलिस में अपने सपनों का एक बंगला लिया है जहाँ ये दोनों साथ ही रहते हैं| इनके इस बंगले की बात करें तो यह तकरीबन 20 मिलियन डॉलर्स का बताया जा रहा है जिसकी भारतीय रुपयों में कीमत तकरीबन 144 करोड़ है|

निक और प्रियंका का यह बंगला पूरे 3 एकड़ की जमीन में बना हुआ है जो के बाहर और ऊपर से देखने में बेहद खूबसूरत नजर आता है| साथ ही इनके इस आलिशान बंगले के बीच में एक बैठने का भी बड़ा सा एरिया है जिसमे एक इन्फिन्टी पूल भी है| और साथ ही घर के बाहरी हिस्से में भी एक स्विमिंग पूल बना हुआ है| इस सब के साथ इनके घर में जिम के लिए भी एक अलग से रूम बना हुआ है जहाँ ये दोनों वर्कआउट करते हैं|

इनके इस पूरे बंगले में तकरीबन 11 बेडरूम्स हैं जिनका साइज़ नार्मल से काफी बड़ा है| इनमे से कुछ बेडरूम्स सनरूफ वाले भी हैं जिनकी छत शीशे से बनी हुई है और जब भी आपको सूरज की रौशनी लेने का दिल करे तो आप इसे हटा भी सकते हैं| और दिन के वक्त घर में काफी सारे नेचुरल लाइट भी आती है जो लुक्स को काफी अधिक उभार देती है|

घर के अंदर आते ही एक बड़ा सा हाल देखने को मिलता है जिसके इंटीरियर्स को इन्होने बिल्कुल रॉयल तरीके से डिजाईन करवाया है| इनके इस हाल में इम्पोर्टेड और बेहद आरामदायक सोफे लगे हुए हैं और बीचो बीच एक शीशे का सेण्टर टेबल नजर आता है| घर की दीवारों पर इन्होने खूबसूरत पेंटिंग और वाल हैंगिंग्स भी लगा रखी हैं|

इनके इस महलों जैसे बंगले की सबसे बड़ी खासियत है इसकी बड़ी खिड़कियाँ जिसने एक बेहतरीन लुक देखने को मिलता है| घर से बठे बठे पहाड़ों और पूरे शहर का एक बेहतरीन व्यू देखने को मिलता है जो के किसी का भी दिल जेतने के लिए काफी है|

हालाँकि प्रियंका और निक अभी भी अपने इस आलिशान बंगले में कुछ बदलाव करते रहते हैं|