बॉलीवुड के इन 7 बड़े और सभी के चहीते सितारों के हैं बेहद फनी निकनेम्स, यहाँ जाने कैसे मिले इन्हें ये नाम

ऐसे अगर देखा जाए तो हम सभी के अंदर अपने चहीते सितारों के बारे में हर छोटी बड़ी बात को जानने की इच्छा जरूर होती है| और इसकी सबसे बड़ी वजह होती है इनकी पॉपुलैरिटी जिसके चलते इनकी असल जिंदगी से जुडी कई ऐसी बातें होती हैं जो के दुनिया से हमेशा छिपी ही रह जाती है| इन्ही में एक है इनका निकनेम जो के कई लोगों को नही पता होता है| पर आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ ऐसे ही मशहूर बॉलीवुड सितारों के फनी निकनेम्स के बारे इमं बताने जा रहे हैं|

आलिया भट्ट

बेहद कम उम्र में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट और सुपरहिट फ़िल्में देने वाली एक्ट्रेस अलिया भट्ट के आज लाखों की तादाद में चाहने वाले मौजूद है| अलिया नें अपनी क्यूटनेस और बचपने भरे स्वभाव के चलते कई दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं| और शायद ऐसा ही कुछ सोचना इनके दोस्तों का भी रहा जो के इन्हें प्यार से ‘आलू’ बुलाते हैं|

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की एक और बेहद खूबसूरत और क्यूट एक्ट्रेस हैं श्रद्धा कपूर जिनकी स्माइल के ही लोग दीवाने हैं| पर श्रद्धा स्वभाव से जितनी मेच्योर दिखती हैं वो अंदर से उतनी ही शरारती भी है| और श्रद्धा की इन्ही मजाकिया आदतों के चलते एक्टर वरुण धवन नें इन्हें ‘चिरकुट’ कहकर बुलाते हैं|

शाहरुख़ खान

किंग खान, बादशाह और एसआरके जैसे कई नामों से जाने जाने वाले बॉलीवुड के कुछ सबसे मशहूर अभिनेताओं में शुमार एक्टर शाहरुख़ खान का एक और निकनेम भी है| हालाँकि शाहरुख़ के इस नाम के बारे में न के बराबर लोगों को ही पता है| दरअसल यह नाम इनकी ही एक फ्रेंड जूही नें इन्हें दिया था और यह नाम ‘लकी अली’ था|

गोविंदा

अपनी कॉमेडी, टाइमिंग और एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता गोविंदा के अपने निकनेम के नाम से भी काफी अधिक जाने जाते हैं| बता दें के गोविंदा का निकनेम ‘चीची’ है और इन्हें इनके इस नाम से इनकी माँ बुलाया करती थीं| वहीँ अगर बात करें इनके इस नाम की यह श्री कृष्णा की उस छोटी ऊँगली से प्रेरित है जिससे उन्होंने गोवर्धन पर्वत को उठाया था|

अक्षय कुमार

बॉलीवुड में अक्षय को खिलाड़ी भईया के नाम से भी जाना जाता है जो के इनकी एक फिल्म के बाद इन्हें मिला था| पर खबरों के मुताबिक अक्षय का एक और भी नाम है जिसे के आज इनके कुछ पुराने और करीबी दोस्त और घर के कुछ सदस्य आज भी इस्तेमाल करते हैं| अक्षय का यह नाम राजू है जिसे इन्होने इंडस्ट्री में आने से पहले बदल लिया था| उन दिनों अक्षय राजू भाटिया हुआ करते थे|

शाहिद कपूर

आज अपने हिट रही फिल्म नें अब शहीद कपूर को कबीर सिंह का नाम दे दिया है पर आज भी इनका एक ऐसा नाम है जिसके बारे में सिर्फ इनके परिवार के लोगों और कुछ नजदीकी लोगों को ही पता है| शाहीद को ये लोग आज भी साशा के नाम से बुलाते हैं|

ऋतिक रोशन

इंडिया के साथ साथ विदेशों में भी अपने लुक्स के लिए मशहूर एक्टर हृतिक रोशन को घर के लोग एक बहुत ही फनी नाम से बुलाते हैं| इनका यह नाम डुग्गु है जो के इन्हें इनकी दादी से मिला था|