करिश्मा कपूर की दीवानगी के चक्कर में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का हुआ था ऐसा हाल ,एक्टर ने बताया मिली थी कैसी सजा

90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी अदाकारी और खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है और इंडस्ट्री पर लम्बे समय तक राज की है और आज भले ही करिश्मा कपूर एक्टिंग की दुनिया से दुरी बनाये हुए है पर आज भी फैन्स करिश्मा की खूबसूरती और अदाकारी के दीवाने है और उनकी फिल्मे लोग आज भी बड़े चाव से देखते है |वही करिश्मा कपूर की फैन फोलोविंग भी काफी जबरदस्त है और सोशल मीडिया पर भी करिश्मा कपूर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और अक्सर ही अपनी खुबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरे शेयर कर फैन्स को अपना दीवाना बना देती है |

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म प्रेम कैदी से की थी और इस फिल्म के बाद करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड की कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में काम किया था और अपनी अदाकारी और अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बनाया था| वही करिश्मा कपूर अपनी फिल्मों के ही तरह अपने लव लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही है|

वही बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार्स के साथ करिश्मा कपूर ने  फिल्मों में काम किया है और  वही असल जिंदगी में भी कई अभिनेताओं के साथ करिश्मा कपूर का नाम जुड़ चुका है जिसमें  एक  नाम भोजपुरी सिनेमा जगत के  जाने-माने सुपरस्टार दिनेश लाल यादव  यानी कि निरहुआ का भी शामिल है   और एक समय में निरहुआ पर करिश्मा कपूर के  इश्क का भूत इस कदर सवार था कि वो  करिश्मा कपूर की एक भी फिल्म  छोड़ना उन्हें ना मंजूर था और करिश्मा कपूर के लिए निरहुआ के दिल में गजब की दीवानगी थी |

बता दे निरहुआ ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान   बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के लिए  अपनी दीवानगी के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि  वो  करिश्मा कपूर की हर फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर ही देखते थे और इसके अलावा निरहुआ ने  अपने इस इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया था| निरहुआ ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि जब करिश्मा कपूर और आमिर खान की  सुपरहिट फिल्म राजा हिंदुस्तानी रिलीज हुई थी उस वक्त  वो  एनसीसी कैंप में थे और  करिश्मा कपूर की इस फिल्म को किसी भी हालत में देखना चाहते थे  पर कैंप से उन्हें छुट्टी नहीं मिल पा रही थी |

पर  निरहुआ करिश्मा कपूर की फिल्म फर्स्ट डे और  फर्स्ट शो में  देखने का  अपना रिकॉर्ड तोड़ना नहीं चाहते थे जिस वजह से  कुछ बहाना बनाकर कैंप से 1 घंटे की छुट्टी लेकर निरहुआ करिश्मा कपूर की फिल्म राजा हिंदुस्तानी देखने चले गए और वापस लौटते लौटते उन्हें काफी लेट हो गया और करिश्मा की  दीवानगी के चक्कर में निरहुआ को वापस लौटने पर सजा भी झेलनी पड़ी थी|

एक्टर ने बताया कि जब वो  फिल्म देखकर एनसीसी कैंप में लेट से पहुंचे तब एनसीसी कैंप संचालक ने  पहले तो उन्हें काफी डांट लगाई और फिर अभिनेता को काफी देर तक पुशअप्स  भी करवाए थे  इस दौरान निरहुआ की हालत काफी खराब हो गई थी|  निरहुआ ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो  करिश्मा कपूर के बहुत बड़े फैन हैं  और उनकी अदाकारी के दीवाने है |