लग्जरी घर से भी ज्यादा आलीशान है नीता अंबानी का प्राइवेट जेट, देखें 230 करोड़ के इस जेट की अंदर की तस्वीरें

मुकेश अंबानी का नाम भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार है। वहीं मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को किसी भी पहचान की आवश्यकता नहीं है। नीता अंबानी लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। जब भी एशिया की पावरफुल बिजनेसवुमन का की बात होती है, तो इसमें नीता अंबानी का नाम जरूर आता है। नीता अंबानी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने महंगे महंगे शौक के लिए अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

नीता अंबानी की लोकप्रियता केवल भारत में ही सीमित नहीं है बल्कि विदेशों में भी नीता अंबानी बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। एशिया की सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी होने के बावजूद भी नीता अंबानी एक अपनी अलग ही पहचान रखती हैं। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को उनके बेशकीमती शौक के लिए जाना जाता है और उनके बेशकीमती चीजों के शौक में शामिल उनके प्राइवेट जेट की अक्सर चर्चा होती रहती है।

लग्जरी घर से भी ज्यादा आलीशान है नीता अंबानी का प्राइवेट जेट

अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए जानी जाने वाली मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि वह दिन की शुरुआत जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड ‘नोरिटेक’ के कप में चाय पीकर करती हैं। नीता अंबानी के बैग में भी हीरे जड़े होते हैं। वहीं उनके पति मुकेश अंबानी भी उनकी इस लग्जरी लाइफ़स्टाइल को बनाए रखने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। नीता अंबानी को बेशकीमती चीजों का बहुत शौक है।

नीता अंबानी महंगी महंगी गाड़ियों में सफर करती हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके पास एक अपना खुद का प्राइवेट जेट भी है, जिसमें वह सफर करना पसंद करती हैं। दरअसल नीता अंबानी के 44वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें प्राइवेट जेट तोहफे में मुकेश अंबानी ने दिया था। नीता अंबानी का प्राइवेट जेट किसी लग्जरी घर से भी ज्यादा आलीशान है।

वहीं अगर हम नीता अंबानी के इस प्राइवेट जेट की कीमत की बात करें तो लगभग 230 करोड़ रुपए बताई जाती है। मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी को उनके 44वें जन्मदिन पर कस्टम फिटेड एयरबस-319 लग्जरी प्राइवेट जेट तोहफे में दिया था। इस जेट में एक साथ 10-12 लोग सफर कर सकते हैं।

बता दें नीता अंबानी अपने प्राइवेट जेट में सफर करना पसंद करती हैं, तो मुकेश अंबानी अपने बोइंग बिजनेस जेट का इस्तेमाल करते हैं। नीता अंबानी की पसंद और जरूरत के हिसाब से मुकेश अंबानी ने इस प्राइवेट जेट को कस्टमाइज करवाया था। इस प्राइवेट जेट के अंदर सभी सुख सुविधाएं उपलब्ध हैं।

नीता अंबानी के इस प्राइवेट जेट के अंदर एक डायनिंग हॉल भी है। वहीं उनके मूड को लाइट करने के लिए इसमें एक स्काई बार भी मौजूद है। नीता अंबानी कई बार इससे सफर करते हुए नजर आ चुकी हैं। नीता अंबानी के इस प्राइवेट जेट में मनोरंजन और गेमिंग की भी पूरी व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं बल्कि इस प्राइवेट जेट में म्यूजिक सिस्टम, सेटेलाइट, टेलीविजन और वायरलेस कम्युनिकेशन की भी सारी सुविधाएं हैं।

वैसे यह कहना गलत नहीं होगा कि नीता अंबानी का यह शानदार प्राइवेट जेट उनकी ठाट बाट में चार चांद और लगा देता है।