जानिए, अंदर से कैसा दिखता है नीता अंबानी का प्राइवेट जेट, कीमत जानकर आपको भी होगी हैरानी

दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक नीता अंबानी को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। आज नीता अंबानी को बच्चा बच्चा जानता है। वहीं नीता अंबानी अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे दिन की शुरुआत जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड ‘नोरिटेक’ के कप में चाय पीकर करती हैं। नीता अंबानी के बैग्स में भी हीरे जड़े होते हैं। नीता अंबानी को उनके ग्लैमरस अवतार के लिए जाना जाता है। वहीं उनकी पति मुकेश अंबानी भी उनको लग्जरी लाइफस्टाइल को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते। तो चलिए आपको आज नीता अंबानी की लग्जरी लाइफ के बारे में कुछ खास बाते बताते हैं।

बेशकीमती चीजों का है नीता अंबानी को शौक-

बता दें नीता अंबानी को लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ साथ बेशकीमती चीजों का बेहद शौक है। जहां नीता अंबानी बड़ी बड़ी लग्जरी गाड़ियों में घूमती है तो वहीं नीता के पास अपना खुद का प्राइवेट जेट भी है जिसमें वो अक्सर सफर करना पसंद करती हैं। बता दें ये जेट नीता अंबानी के पति मुकेश अंबानी ने उनके 44वें जन्मदिन के मौके पर तोहफे में दिया था। जो अंदर से देखने में बेहद खास है।

जेट में एकसाथ 12 लोग कर सकते हैं सफर-

नीता अंबानी के इस लग्जरी प्राइवेट जेट की कीमत लगभग 230 करोड़ रुपये है। मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को कस्टम फिटेड एयरबस-319 लग्जरी प्राइवेट जेट बर्थडे गिफ्ट दिया था। इस जेट में एक साथ 10-12 लोग सफर कर सकते हैं। हालांकि नीता अंबानी अपने प्राइवेट जेट में सफर करना पसंद करती हैं। इस जेट की खास बात ये है कि इसे मुकेश अंबानी  नीता की पसंद और उनकी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करवाया था। जिसके अंदर नीता अंबानी के लिए सभी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं इस जेट के अंदर एक खूबसूरत डायनिंग हॉल है। इसके अलावा जेट में नीता अंबानी के मूड को लाइट करने के लिए एक स्काई बार भी मौजूद है।

एंटरटेनमेंट की है पूरी व्यवस्था-

आपको बता दें कि नीता अंबानी के इस प्राइवेट जेट के अंदर एंटरटेनमेंट और गेमिंग की पूरी व्यवस्था की गई है। जिसमें म्यूजिक सिस्टम, सेटेलाइट टीवी और वायरलेस कम्यूनिकेशन की भी सारी सुविधा मौजूद है। ऐसे में नीता अंबानी को पेज 3 पार्टीज में जाना हो या फिर आईपीएल के मैच में, हर जगह नीता अंबानी अपने इस प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करती हैं।

फैशन आईकॉन है नीता अंबानी-

गौरतलब है कि नीता अंबानी को देश-दुनिया में एक फैशन आईकॉन के रूप में देखा जाता है। बता दें कि नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप सीईओ पीरामल नाथवानी के पुत्र की शादी में उन्होंने 40 लाख की डिजाइनर साड़ी पहनी थी, जिसे ‘गिनीज रिकार्ड बुक’ में जगह मिली है। इस साड़ी को चेन्नई के कांचीपुरम की कुशल 36 महिला कारीगरों ने बनायी थी, जिसका वजन आठ किलो था और इसे बनाने में करीब एक साल लगा था।