नीता अंबानी ने खुद के लिए खरीदा करोड़ों का बेशकीमती मेल रोबोट, करता है वो हर काम जो आप सोच भी नहीं सकते

जब भी भारत के सबसे अमीर लोगों की बात की जाती है, तो सबसे पहला नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का आता है। मुकेश अंबानी दुनियाभर के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में शुमार हैं। उनके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं है। यह अपना जीवन बेहद आलीशान और भव्य तरीके से जी रहे हैं। मुकेश अंबानी का पूरी दुनिया में नाम है।

वहीं मुकेश अंबानी के साथ ही उनका पूरा परिवार भी काफी लोकप्रिय है। खासकर उनकी पत्नी नीता अंबानी। नीता अंबानी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। खासकर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के शौक किसी से छुपे हुए नहीं है। कभी नीता अंबानी अपने महंगे महंगे जूते तो कभी महंगे महंगे कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

इतना ही नहीं बल्कि नीता अंबानी खुद के प्राइवेट जेट में सफर करती है और महंगी महंगी गाड़ियों में घूमती हैं। नीता अंबानी के बड़े-बड़े शौक के काफी चर्चे भी होते रहते हैं। लेकिन क्या आपको इस बात का पता है कि नीता अंबानी के पास एक बेहद ही खास चीज मौजूद है, जो उनके गाड़ी, फोन, प्राइवेट जेट इन सभी से ज्यादा बेशकीमती है।

नीता अंबानी ने खरीदा रोबोट

दरअसल, नीता अंबानी ने कुछ समय पहले ही करोड़ों का बेशकीमती रोबोट खरीदा है और यह बात इंटरनेट पर सनसनी खबर की तरह फैल रही है। नीता अंबानी के पास जो रोबोट है, वह उनकी काफी मदद करता है। ऐसा बताया जाता है कि यह रोबोट सभी तरह के काम करने में सक्षम है। नीता अंबानी की अन्य चीजों की तरह ही यह रोबोट भी बहुत ज्यादा महंगा है। इसकी कीमत अरबों में बताई जाती है।

इस रोबोट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सभी तरह के मानव द्वारा किए जाने वाले काम कर सकता है। यह रोबोट नीता अंबानी की घरेलू जरूरतों के लिए कस्टम मेड है और कथित तौर पर उन्होंने इसी उद्देश्य के लिए इस रोबोट को खरीदा था। नीता अंबानी के पास जो रोबोट है, वह चाहे जो भी कर सकता है। इस रोबोट की कीमत 9.4 मिलियन डॉलर से 3.7 बिलियन तक होती है। यानी कि इस रोबोट की कीमत 3 अरब डॉलर से भी अधिक बताई जाती है।

नीता अंबानी ने जो रोबोट खरीदा है वह किसी इंसान से कम नहीं है और जो काम एक इंसान कर सकता है वह काम यह रोबट भी कर सकता है। इस रोबोट के आने के बाद नीता अंबानी काफी खुश हैं और उनकी जिंदगी में एक अलग सा बदलाव आ गया है। नीता अंबानी इस रोबोट से अपना हर एक काम करवा लेती हैं, जैसे खाना लेकर आना, कुछ सामान लेकर आना। इसके अलावा नीता अंबानी को दिनभर के जो काम करना है वह याद दिलाना जैसे काम भी नीता अंबानी इस रोबोट से करवा लेती हैं।

बताते चलें कि नीता अंबानी अपनी महंगी महंगी शौक की आदतों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। नीता अंबानी जिस कप में चाय पीती हैं उसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई जाती है। वहीं नीता अंबानी अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखती हैं। उनका मानना है कि अगर वह स्वस्थ रहेंगी, तो उनके बच्चे भी स्वस्थ रहेंगे। वह अपनी सेहत और फिटनेस पर लाखों रुपए खर्च कर देती हैं।