Site icon NamanBharat

नीता अंबानी ने खरीदी नई कार, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप, लूक ऐसा की हर कोई चाहेगा खरीदना

जब भी बात आती है देश के सबसे अमीर व्‍यक्ति की तो सबसे पहले दिमाग में अंबानी का नाम आता है। अंबानी एक ऐसे व्‍यक्ति हैं जिन्‍हें देश का बच्‍चा बच्‍चा जानता है वहीं ये बात भी आप सभी जानते हैं कि आए दिन अंबानी परिवार से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आती ही रहती है जिसकी वजह से वो सुर्खियों में बने रहते हैं जितने मशहूर अंबानी हैं उतनी ही मशहूर उनकी पत्‍नी कॉर्पोरेट वूमेन नीता अंबानी भी है इतना ही नहीं बताया तो ये भी जाता है कि इनके घर की कमोबेश हर चीज सोने से जड़ी हुई है। तो ऐसे में भला नीता अंबानी का सुर्खियों में आना लाजमी है।

आज के समय में नीता रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की डायरेक्‍टर से लेकर आईपीएल की टीम मुंबई इंडियन्‍स की मालकिन तक, नीता अंबानी के नाम बहुत सी उपलब्‍धियां हैं। 1963 को जन्‍मी नीता अंबानी आज देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। मिडिल क्‍लास परिवार से ताल्‍लुक रखने वाली नीता अंबानी हमेशा से क्‍लासिकल डांसर बनना चाहती थीं। माना जाता है कि इंसान की पहचान उसके जूतों से होती है शायद यही कारण है कि नीता अंबानी इस बात को बहुत गंभीरता से लेती हैं तभी तो दुनिया के बहेतरीन ब्रांड्स पेड्रो गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड के जूते नीता अंबानी इस्‍तेमाल करती हैं। नीता अंबानी के फोन से लेकर उनकी साड़‍ियों तक, लगभग हर चीजें सुर्खियां बटोरती रही हैं।

वैसे ये बात तो मानना पडेगा कि नीता चाहे कितने ही कार्यक्रमों में शामिल हो रही हों हर बार उनका लुक नया होता है। हर प्रोग्राम के लिए उनके पास नए ड्रैस से मैच करते उनके सेंडल्स होते हैं इनकी एक सैंडल की कीमत लाखों रुपय की होती है। नीता अंबानी जो भी हैंड बैग और पर्स इस्तेमाल करती है उनकी शुरूआत ही करीब पांच लाख रुपय से होती है। वहीं ये भी बता दें कि अंबानी के हाथ में सजने वाली घड़ी भी खास विश्व प्रसिद्ध ब्रांड्स से होती हैं।

 

अगले पेज पर देखे (page-2)नीता अम्बानी की कार:

इनमें बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुसी, केल्विन केलिन और फोसिल शामिल हैं। इन ब्रॉन्ड्स की घडियों की रेंज डेढ़ से दो लाख रूपए से तो शुरू होती है। नीता के पास एक से एक महंगे हीरे के जड़े हुए बहुत हार है। इनकी सारी की सारी साड़ी डिजाइनर होती हैं। जिनकी कीमत दस लाख रुपय तक होती है। और वह कपड़े भी बार-बार पहनना पसंद नहीं करती।

वहीं आपको ये भी बता दें कि हाल ही में अंबानी के घर के एक ड्राईवर ने बताया है कि नीता अम्बानी के कार कलेक्शन में एक और कार जुड़ गयी है। जिसकी कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप लेकिन आपको बता दें कि पता चला है नीता अम्बानी ऑडी का स्पेशल एडिशन Audi A9 Chameleon खरीदी है ये एक स्पेशल एडिशन जिसकी कुछ ही यूनिट बाजार में उतारी गयी है। वहीं ये भी बता दें कि ये कार इंडिया में उपलब्ध भी नहीं है। इस कार को USA से इम्पोर्ट किया गया है जिस से इसकी कीमत और बढ़ गयी है।

आपको बता दें कि इस कार की कीमत करीब 100 करोड़ रूपये है। वहीं आपको ये भी बता दें कि नीता अम्बानी ने ये कार अपने लिए ऑफिस आने जाने के लिए ली है।

Exit mobile version