नीता अंबानी की छोटी बहन हैं प्राइमरी स्कूल में टीचर, गहनों से लदी रहती हैं नीता तो ममता दलाल का है ऐसा लाइफस्टाइल

जब इस दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में एक ही नाम आता है। जी हां, वह नाम किसी और का नहीं बल्कि मुकेश अंबानी का है। मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और उनका परिवार भी किसी ना किसी वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। मुकेश अंबानी धन-दौलत से अमीर तो है ही इसके अलावा यह एक अच्छे इंसान भी हैं। इतना पैसा होने के बावजूद भी यह बिल्कुल भी घमंड नहीं करते हैं। इनका व्यवहार बहुत ही अच्छा है।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं अंबानी फैमिली हमेशा से ही अपनी लाइफस्टाइल को लेकर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी रहती है। पूरा अंबानी परिवार ही सुर्खियों में छाया रहता है। चाहे उनकी पत्नी नीता अंबानी की बात करें या फिर उनके बच्चे आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी या फिर उनके भाई अनिल अंबानी की बात की जाए। यह सभी किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं।

आप सभी लोग नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के परिवार के बारे में तो जानते ही हैं लेकिन नीता अंबानी के मायके के परिवार के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होगा। आखिर वह कौन हैं? क्या करते हैं। इसके बारे में ज्यादातर सभी लोग नहीं जानते होंगे क्योंकि नीता अंबानी के मायके वाले हमेशा लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं।

आपको बता दें कि नीता अंबानी के पिता जी का नाम रविंद्रभाई दलाल है और उनकी माता जी का नाम पूर्णिमा दलाल हैं। यह पूरा परिवार साधारण तरीके से जिंदगी जीना पसंद करता है। नीता अंबानी जॉइंट परिवार में पली-बढ़ी हैं और उनको संस्कार भी बहुत अच्छे मिले हैं। इसी वजह से तो धीरूभाई अंबानी ने उन्हें देखते ही उनको अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी के लिए पसंद कर लिया था।

बता दें कि नीता अंबानी की एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम ममता दलाल है, जो टीचिंग के पेशे से जुड़ी हुई हैं। नीता अंबानी से उनकी बहन ममता दलाल 4 वर्ष छोटी हैं। नीता अंबानी की छोटी बहन भी बेहद खूबसूरत लगती हैं और यह सादगी में रहना पसंद करती हैं। लाइमलाइट से दूरी बनाए रखने वाली ममता दलाल की कुछ तस्वीरें पहले वायरल हुई थीं।

ममता दलाल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में प्राइमरी टीचर हैं, जिसकी संस्थापक खुद नीता अंबानी हैं। इसके साथ ही खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इस स्कूल का मैनेजमेंट भी वही संभालती हैं। आपको बता दें कि शादी से पहले नीता अंबानी भी एक प्रोफेशनल टीचर थीं। अंबानी परिवार की बहू बनने के बाद भी उन्होंने कुछ सालों तक पढ़ाना जारी रखा था।

ममता दलाल ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि वह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी पढ़ा चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि “मैंने शाहरुख खान और सचिन के बच्चों को पढ़ाया है लेकिन मेरे लिए सभी स्टूडेंट्स एक समान हैं। मैं सिर्फ पढ़ाती ही नहीं बल्कि वर्कशॉप और फिजिकल एक्टिविटीज भी कराती हूं।”

आपको बता दें कि नीता अंबानी पर लिखी गई किताब She Walks She Leads में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि नीता अंबानी के पिता को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं था और यही आदत उनकी बहन में भी देखी जा सकती है।

जब मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी हुई थी तो उसमें ममता दलाल भी मौजूद थीं। वहीं ईशा अंबानी की शादी में भी नीता अंबानी का अपनी बहन और देवरानी के साथ का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है।

ममता दलाल टीचिंग के साथ-साथ मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। वह फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। ममता दलाल के अपनी बहन और उनके परिवार के साथ संबंध बहुत मधुर हैं।

ईशा अंबानी ने शादी के बाद खुद एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि तीनों भाई-बहनों को बड़ा करने में मासी ममता दलाल की भूमिका भी अहम रही है। आज ममता दलाल साधारण जीवन जीना पसंद करती हैं। ममता दलाल देश की सबसे अमीर महिला की बहन हैं, यह उनकी लाइफस्टाइल को देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो जाता है।