आखिरी पोस्ट के बाद नोरा फतेही का डिलीट हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट, 36.7 मिलियन से ज्यादा थे फॉलोअर्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) से जुड़ी हुई एक हैरान कर देने वाली खबर निकल कर सामने आई है। नोरा फतेही एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोस साझा करती रहती हैं, जिनको फैंस के द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

नोरा फतेही के द्वारा शेयर की गई हर पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन अब नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया है। जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया है। यह खबर फैंस के लिए बहुत बुरी खबर निकल कर सामने आई है।

दरअसल, शुक्रवार दोपहर में जब फैंस नोरा फतेही की पोस्ट देखने लगे तो उसमें किसी भी तरह का कॉन्टेंट नजर नहीं आया। हालांकि, किसी को यह बात अभी तक पता नहीं चली कि आखिर नोरा फतेही ने अपना अकाउंट डिलीट क्यों किया है? या फिर यह केवल एक तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा नजर आ रहा है।

वैसे यह अपना अकाउंट इस तरह कैसे डीएक्टिवेट कर सकती हैं। अगर आप नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलेंगे तो उसमें “content unavailable” लिखा दिखाई देगा। नोरा फतेही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से हमेशा ही अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी देती थीं और उन्हें लाखों लोग फॉलो भी करते थे परंतु अब अचानक इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट नजर ही नहीं आ रहा है।

नोरा फतेही का अकाउंट हुआ डिलीट

आपको बता दें कि नोरा फतेही को इंस्टाग्राम पर 37.6 मिलियन लोग फॉलो करते थे। ऐसी स्थिति में उनका अकाउंट इंस्टाग्राम पर सबसे ऊपर ही दिखाई देता था परंतु अब ऐसा नहीं है। अगर आप नोरा फतेही को इंस्टाग्राम पर सर्च करेंगे तो उनका तेज वहां पर नजर ही नहीं आएगा। अब इंस्टाग्राम पर नोरा फतेही के अकाउंट पर क्लिक करने के बाद “सॉरी ये पेज उपलब्ध नहीं है’ लिखा आ रहा है।

वहीं नोरा फतेही के कई फैंस उनके ट्विटर अकाउंट को देखकर भी हैरान हो गए हैं। लोगों का ऐसा कहना है कि आखिर नोरा फतेही का अकाउंट ब्लॉक्ड क्यों बता रहा है। बता दें कि नोरा फतेही इन दिनों दुबई में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इसी वजह से नोरा फतेही ने कुछ घंटे पहले ही अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरों को साझा किया था। इन तस्वीरों में नोरा फतेही दो शेरों के साथ बैठी हुई नजर आई थीं।

नोरा फतेही ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा था कि “अब से लायन एनर्जी रही, क्योंकि यह बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।” सोशल मीडिया पर नोरा फतेही की इस पोस्ट को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में एक्ट्रेस का ये पोस्ट उनके फैन पेज पर शेयर किया गया था।

अगर हम नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह गुरु रंधावा के पैपी ट्रैक “डांस मेरी रानी” में दिखाई दी थीं। इस दौरान के नोरा फतेही में कई वीडियोस भी साझा किए थे। नोरा फतेही का यह गाना और डांस स्टेप्स दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।