दिलबर गर्ल नोरा फतेही को आखिर मिल ही गया दूल्हा, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

अपने कातिलाना डांस मूव्स से लाखों करोड़ों दिलों को जीतने वाली नोरा फतेही ने बहुत कम समय में बॉलीवुड की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। कोरोना वायरस के चलते नोरा इन दिनों मुंबई स्थित अपने घर में परिवार के साथ खास पल बिता रही हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की नोरा ने इतनी झटपट शादी की तैयारी कैसे कर ली?

नोरा ने ढूंढ लिया है दूल्हा!

इस दौरान नोरा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं। नोरा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरे, वीडियोज और कई अन्य अपडेट करती रहती हैं। इस बीच नोरा ने अपने लिए दूल्हा ढूंढ अपने फैंस को चौंका दिया है। दरअसल हाल ही में नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के लिए दूल्हा ढूंढे लेने की बात शेयर की है। अपने इंस्टाग्राम नोरा फतेही ने अपने दूल्हे के बारे जानकारी साझी की जिसके बाद नोरा काफी चर्चा में हैं।

दरअसल नोरा ने कुछ दिन पहले ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो स्टोरी शेयर की थी। जिसमें उन्होनें एक बच्चे का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में बच्चा बड़ी ही मासूमियत के साथ नोरा फतेही को शादी के लिए प्रपोज करता हुआ दिखाई दे रहा है।

फैंस को वीडियो के जरिए दी जानकारी

वहीं वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नोरा फतेही ने एक मजेदार पोस्ट भी लिखा। जिसमें नोरा फतेही ने मजाकिया अंदाज में बच्चे को अपना पति बताया है। वहीं अपनी पोस्ट में नोरा ने लिखा, ‘दोस्तों, मुझे अपना पति मिल गया है और हम शादी करने वाले हैं’। फिर क्या था नोरा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि नोरा फतेही इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इतना ही नहीं सोशल प्लेटफॉर्म पर नोरा फतेही की काफी अच्छी फॉलोइंग भी है। अभी हाल ही में नोरा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.4 करोड़ से भी ज्यादा के फॉलोवर्स हो चुके हैं। जिसके बाद नोरा ने अपने फैंस का दिलों शुक्रिया अदा भी किया। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपने फैंस को धन्यवाद किया।

इंस्टाग्राम पर हुए 1.4 फॉलोवर्स

बता दें कि इससे पहले नोरा फतेही अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स की वजह से चर्चा में थीं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के 1.4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हुए हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस के लिए शुक्रिया अदा किया और अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो के जरिए नोरा फतेही ने अपने संघर्ष की कहानी को भी बताया था।

गौरतलब है कि नोरा ने साल 2018 में बंगलुरू में मिस इंडिया अवॉर्ड्स के दौरान सोलो परफोर्म किया था। जिसके बाद नोरा का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया और लोग नोरा के डांस मूव्स के कायल हो गए।

ऐसी ही दिलचस्प खबरें जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। इस दिलचस्प खबर को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। इसके अलावा आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़े रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।