कभी 5000 रुपए लेकर भारत आई थीं नोरा फतेही, आज है करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, जीती हैं लग्जरी लाइफ

नोरा फतेही एक कनेडियन मॉडल-अभिनेत्रीं हैं। नोरा फतेही मॉडल और अभिनेत्री के अलावा एक अच्छी बैली डांसर भी हैं। उन्होंने कई आइटम सांग पर डांस किया है। 6 फरवरी 1992 को कनाडा में जन्मी नोरा फतेही ने कनाडा में मॉडलिंग और डांसिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह भारत आई थीं।

29 वर्षीय नोरा फतेही ने बहुत छोटी उम्र में और बेहद कम समय में ही देश-दुनिया में अच्छा खासा नाम कमाया है नोरा फतेही में कुछ सालों पहले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा है परंतु उनकी फैन फॉलोइंग किसी मशहूर अभिनेत्री से बिल्कुल भी कम नहीं है। भले ही नोरा फतेही का बॉलीवुड करियर छोटा है परंतु उन्होंने कम समय में बहुत कुछ प्राप्त कर लिया है।

मौजूदा समय में नोरा फतेही किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ये लाखों-करोड़ों युवाओं के दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। नोरा फतेही ने अपने बेहतरीन डांसर से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है और लोग इनकी खूबसूरती पर फिदा है। नोरा फतेही अब तक कई शानदार गानों में काम कर चुकी हैं। और आज उनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। मौजूदा समय में नोरा फतेही करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

नोरा फतेही ने साल 2015 में सबसे पहले फिल्म रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद नोरा फतेही साउथ की फिल्म डबल बेरल औक कायमकुलम कोचिनी में दिखाई दी थीं। हालांकि, भारत में नोरा फतेही को काम मिलना इतना आसान बिल्कुल भी नहीं था परंतु उन्होंने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं। शुरुआती दिनों में हिंदी ना आने की वजह से नोरा फतेही को लोगों से काफी सुनना भी पड़ा।

भले ही आज नोरा फतेही करोड़ों की मालकिन हैं परंतु शायद ही कोई जानता होगा कि जब यह भारत आई थीं तो उनके पास महज पांच हजार रुपए थे। पांच हजार रुपए लेकर भारत आईं नोरा फतेही आज भारत के लाखों-करोड़ों दिलों पर राज कर रहीं हैं। बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह महज ₹5000 रुपए लेकर भारत पहुंची थीं।

नोरा फतेही ने इंटरव्यू में बताया कि भारत आने के बाद भी काम मिलना इतना आसान नहीं था। भारत आने के कुछ महीनों बाद नोरा फतेही की मुलाकात एक लेडी कास्टिंग डायरेक्टर से हुई थी। उस कास्टिंग डायरेक्टर में नोरा को घर बुलाकर उनके साथ बेहद ही खराब व्यवहार किया था।

डायरेक्टर ने यह कहा था कि हमारी इंडस्ट्री तुम जैसे लोगों से परेशान हो चुकी है, जो बिना टैलेंट के यहां आ जाते हैं। जिसके बाद नोरा ने उस महिला को कहा- तुम टैलेंटलेस हो नोरा ने उस महिला को खूब डांटा था परंतु उसके बाद नोरा फतेही काफी निराश भी हुई थीं और वह भारत को छोड़कर अपने देश वापस जाने के बारे में भी सोचने लग गईं।

आपको बता दें कि नोरा फतेही साल 2015 में बिग बॉस 9 में हिस्सा भी ले चुकी हैं, जिसके बाद ही नोरा को नाम मिला। नोरा फतेही 84 दिनों तक शो का हिस्सा रही थीं, जहां उनकी और प्रिंस नरूला की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। इस शो के बाद नोरा फतेही को देशभर में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हो गई। इसके बाद नोरा फतेही झलक दिखला जा 9 में नजर आईं। गाने दिलबर-दिलबर ने महज 24 घंटों में 20 मिलीयन व्यूज प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया, जिसके बाद नोरा फतेही को लगातार तरक्की हासिल होती गई।

अगर हम नोरा फतेही की कमाई के बारे में बात करें तो नोरा हर गाने के लिए 40 लाख से एक करोड़ रुपए की फीस चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं बल्कि नोरा फतेही ब्रांड एंडोर्समेंट से भी लाखों रुपए की अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। भारत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली डांसर में नोरा फतेही का भी नाम आता है। भारत में फेमस डांसर के नाम से नोरा फतेही मशहूर हैं। इसके साथ ही नोरा फतेही सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

मौजूदा समय में नोरा फतेही करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। साल 2020 में नोरा फतेही की नेटवर्थ 1.5 मिलियन डॉलर थी, जो अब दुगनी होकर 3 मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में देखें तो 22 करोड़ रुपए हो चुकी है।

बताते चलें कि नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के बीच अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। नोरा फतेही के द्वारा शेयर की गई खूबसूरत तस्वीरें और शानदार डांस वीडियो फैंस को बहुत पसंद आते हैं।