अमेरिका से लौटे किसान ने 6 लाख खर्च कर घर की छत पर रखवाया 33 साल पुराना ट्रैक्टर, जानिए दिलचस्प वजह

अक्सर देखा गया है कि लोग अपने घरों की छतों पर पानी की टंकियां रखते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो घरों की छतों पर अजीबो-गरीब पानी की टंकियां लगाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो झोपड़ी तो डिजाइन में टंकी बनवाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग पक्षी के आकार में भी टंकियां छत पर बनवाते हैं। यह सब लोग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि दूसरों का ध्यान आकर्षित किया जा सके।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में जानकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। दरअसल, राजस्थान के एक किसान ने भी कुछ ऐसा अपने घर की छत पर किया है परंतु उसने कोई पानी की टंकी या फिर चीज का नकली डिजाइन नहीं बिल्कुल असली ट्रैक्टर को ही अपने घर की छत पर रखवा दिया है।

दरअसल, आज हम आपको जिस अजीबो-गरीब मामले के बारे में बता रहे हैं यह राजस्थान के श्रीगंगानगर से सामने आया है, जहां पर एक किसान के बेटे ने अपने घर की छत पर असली ट्रैक्टर रखवाया है। आपको बता दें कि किसान का बेटा विदेश में रहता है और उसने जो ट्रैक्टर अपने छत पर रखवाया है वह 33 साल पुराना है। यह अनोखा कारनामा अनूपगढ़ तहसील के रामसिंहपुर इलाके के निवासी अंग्रेज सिंह ने किया है। उन्होंने पुराने ट्रैक्टर की डेंटिंग-पेंटिंग करवाई और फिर उसे एक बड़ी क्रेन की सहायता से छत पर रखवाया। इसमें उन्होंने 6 लाख रुपए खर्च किए।

आपको बता दें कि अंग्रेज सिंह ने ट्रैक्टर में लाइट्स और म्यूजिक सिस्टम भी लगाया है। यह ट्रैक्टर दूर से ही लोगों को आकर्षित करता है। एक किसान के बेटे अंग्रेज सिंह अमेरिका से लौटे। अंग्रेज सिंह का ऐसा कहना है कि किसानों को सम्मान देने के लिए उन्होंने ऐसा किया है। इस NRI किसान ने अपना नया घर बनवाया है, उसमें शिफ्ट होने से पहले इन्होंने अपने 33 साल पुराने ट्रैक्टर को क्रेन की सहायता से मकान की तीसरी मंजिल पर रखवाया है। इस ट्रैक्टर को आधुनिक क्रेन की मदद से नए मकान की तीसरी मंजिल पर रखवाने में घंटों की मेहनत लगी है

इस ट्रेक्टर की एक खास बात यह भी है कि इसे हर रोज रिमोट की मदद से स्टार्ट किया जा सकता है। ऐसा इसलिए किया जाएगा, कहीं यह ट्रैक्टर खराब ना हो जाए। किसान NRI बेटे अंग्रेज सिंह मल्ली 1992 से अमेरिका में रह रहे हैं। अंग्रेज सिंह मल्ली ने ऐसा कहा कि किसान के लिए ट्रैक्टर बहुत महत्वपूर्ण होता है और प्रत्येक किसान के लिए पूजनीय भी होता है। ट्रैक्टर की मदद से किसान अपने खेतों में फसल उगाता है और यही फसल किसान की किस्मत को बदलती है इसलिए उन्होंने अपने नए मकान की सबसे ऊपरी मंजिल पर ट्रैक्टर रख किसानों को और इस पूजनीय औजार को सम्मान देने की कोशिश की है।

अंग्रेज सिंह मल्ली का ऐसा बताना है कि उनको बचपन से ही बुलेट मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर का काफी शौक रहा है। उन्होंने बताया कि उनका यह सपना रहा था कि ट्रैक्टर उनके घर की छत पर रखा हो और आज उन्होंने अब अपने इस सपने को पूरा कर लिया है। उनका मानना है कि ट्रैक्टर किसानी और किसान की मेहनत का प्रतीक होता है।