फ्रेंड की पार्टी में न्यासा देवगन का दिखा स्टनिंग अवतार, लाजवाब डांस से जीता फैन्स का दिल

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक है और इन दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है| वही अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है जिन्होंने अभी तक फिल्मों में तो कदम नहीं रखा है हालांकि उनकी पापुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है|

न्यासा देवगन आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है इंटरनेट पर न्यासा देवगन की तस्वीरों को वायरल होने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता| न्यासा देवगन के बारे में कहा जा रहा है कि उनका फिल्मों में एंट्री लेने का कोई भी इरादा नहीं है परंतु इसके बावजूद भी न्यासा देवगन की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और यही वजह है कि न्यासा देवगन की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोस आए दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचा दी रहती है|

इसी बीच न्यासा देवगन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जोकि थैंक्सगिविंग डिनर के दौरान की है जिसमें न्यासा देवगन अपने दोस्तों के साथ इस मौके का भरपूर आनंद उठाती हुई दिखाई दे रही है| सामने आई तस्वीरों में न्यासा देवगन रेड कलर की ड्रेस में बहुत ही ज्यादा स्टनिंग लग रही है और उनका यह अवतार देखकर हर कोई हैरान है|

न्यासा देवगन की इन वायरल तस्वीरों को देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं| आपको बता दें न्यासा देवगन की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोस न्यासा देवगन और जानवी कपूर के क्लोज फ्रेंड ओरी ने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है|

वही न्यासा देवगन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें अजय देवगन की लाडली झूम झूम कर डांस करती हुई दिखाई दे रही है और उनका यह क्रेजी और फनी अंदाज हर किसी को भा रहा है| दरअसल हाल ही में न्यासा देवगन और जानवी कपूर के क्लोज फ्रेंड ओरी ने थैंक्सगिविंग डिनर होस्ट किया था और इस मौके पर न्यासा देवगन के अलावा उन के बहुत सारे दोस्तों ने पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और सभी ने जमकर इस मौके का आनंद उठाया|

वही न्यासा देवगन की इन खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो को देखने के बाद जानवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने भी खुद को रोक नहीं पाया और उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा है कि,” मिस यू माय फेवरेट आइकन..”| वही जानवी कपूर ने भी न्यासा देवगन की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए यह लिखा है कि,” मिस यू बेबी..”|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)


गौरतलब है कि न्यासा देवगन अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के लिए काफी समय से सिंगापुर में थी और वही न्यासा देवगन को लेकर लोग यही कयास लगा रहे थे कि वह जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी परंतु हाल ही में अजय देवगन ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी के करियर को लेकर कुछ बातें शेयर की है और उन्होंने बताया है कि न्यासा देवगन ने अभी तक यह फाइनल नहीं किया है कि वह फिल्मों में काम करेंगी या फिर कुछ और करने का प्लान है|

अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन पिछले कुछ समय से अपने गजब के ट्रांसफॉरमेशन को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है और हाल ही में अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की दिवाली पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें न्यासा देवगन ने अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया था|