शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन से धन की कमी हो जाएगी दूर

शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी जी की कृपा होती है, उस व्यक्ति को सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए लोग पूजा-पाठ और कई तरह के उपाय भी करते हैं। महालक्ष्मी जी की पूजा के कुछ खास दिन होते हैं। अगर इन दिनों में यह उपाय या कुछ विशेष चीजों को अर्पित किया जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

मां लक्ष्मी जी को धन-वैभव की देवी भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, वहां जीवन में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। हर कोई इंसान यही चाहता है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे और व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी हो। इसके लिए लोग कई तरह के उपाय और पूजा पाठ करते हैं। लेकिन मां लक्ष्मी जी को उनके प्रिय भोग से भी प्रसन्न किया जा सकता है।

जी हां, शुक्रवार के दिन अगर आप मां लक्ष्मी को उनके प्रिय चीज का भोग लगाते हैं तो यह बहुत जल्द प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

मखाने का भोग

ज्योतिष शास्त्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी को सफेद रंग अति प्रिय है। इसलिए शुक्रवार के दिन उन्हें सफेद रंग की चीजों का ही भोग लगाना चाहिए। शुक्रवार के दिन आप मां लक्ष्मी जी को मखाने का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि मखाना कमल के फूल के बीज से बनता है, इसलिए इसे फूल मखाना भी कहा जाता है। ऐसी स्थिति में मां लक्ष्मी जी को भोग में उन्हें यह जरूर अर्पित करें।

खीर और मिश्री

मां लक्ष्मी जी को सफेद रंग की चीजें और दूध से बनी हुई चीजें बेहद प्रिय हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी को दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से वह बहुत शीघ्र प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा मां लक्ष्मी जी को मिश्री का भोग भी लगा सकते हैं। खीर और मिश्री का भोग लगाने के बाद 7 साल से कम उम्र की कन्याओं को घर में बुलाकर उन्हें भोजन कराना चाहिए और उन्हें भी मिश्री और खीर जरूर खिलाना चाहिए।

बताशे का भोग

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी को बताशे का भोग लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि सफेद रंग होने की वजह से मां लक्ष्मी जी को बताशे बेहद प्रिय हैं।

शुक्रवार के दिन आजमाएं ये उपाय

1. अगर आप मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी मंत्र “ॐ श्रीं श्रीये नम:” का 108 बार जाप कीजिए।

2. ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद करने से माता लक्ष्मी जी बहुत शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।

3. शुक्रवार के दिन शाम को गाय के घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए और दीपक में थोड़ा सा केसर जरूर डालें। इतना ही नहीं शुक्रवार के दिन गरीबों को चावल का दान करना चाहिए।