शाहरुख खान के बर्थडे पर उनके चाहने वालों ने बाटा जरूरतमंद लोगों को खाना, वीडियो में देखें ये खूबसूरत नजारा

शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध कलाकार हैं, जिन्हें हर उम्र का व्यक्ति अच्छी तरह से जानता है। उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपनी कला से बहुत प्रसिद्धि प्राप्त की है। उन्हें लोग प्यार से बॉलीवुड का बादशाह, किंग ऑफ बॉलीवुड, किंग खान और किंग ऑफ रोमांस भी कहते हैं। शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर में लगभग हर तरह के किरदार फिल्मों में निभाए और यह ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाना जानते हैं।

शाहरुख खान के फैंस की संख्या भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बहुत ज्यादा है। आपको बता दें कि शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। शाहरुख खान के चाहने वालों के लिए यह दिन किसी तीज त्योहार से कम नहीं होता। बता दें कि हर साल उनके फैंस आधी रात को उनके जन्मदिन के दिन उनकी झलक पाने के लिए मन्नत के सामने जमा हो जाते हैं। वहीं इस साल भी शाहरुख खान के घर के बाहर उनके चाहने वालों की भारी भीड़ इक्कठी हुई। शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले देर रात तक उनका इंतजार करते रहे और शाहरुख खान को देखने के बाद उनका यह लंबा इंतजार खत्म हो गया।

शाहरुख खान अपने जन्मदिन पर फैंस से आए मिलने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

शाहरुख खान को लोग बहुत पसंद करते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। दुनियाभर में उनके चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में है। शाहरुख खान अपने जन्मदिन की रात को अपने बेटे के साथ फैंस के सामने आए। शाहरुख खान ने ब्लैक टीशर्ट और लोअर पहना हुआ था, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रहे थे। शाहरुख खान के साथ उनके छोटे बेटे अबराम भी मौजूद थे, जो काफी क्यूट लग रहे थे। मन्नत के बाहर फैंस जोर-जोर से शाहरुख खान का नाम पुकारने लगे। इसी बीच आतिशबाजी का खूबसूरत भी नजारा देखने को मिला था।

शाहरुख खान के चाहने वालों ने जरूरतमंद लोगों को बांटा खाना

वहीं कुछ फैंस ऐसे भी रहे जो शाहरुख खान के नक्शे कदम पर चलते नजर आए और शाहरुख खान के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों का पेट भर उनकी सहायता करते हुए नजर आए। जी हां, शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके चाहने वालों ने जरूरतमंद लोगों को खाना बांटा, जिसका खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान की तस्वीर के पॉलीबैग्स में फैंस ने जरूरतमंदों के लिए खाना पैक कर रखा था। वैसे एक बात तो कहा जा सकता है कि शाहरुख खान के साथ उनके चाहने वाले भी काफी दिलदार हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर यह वीडियो शाहरुख खान के फैन क्लब ने शेयर की है। इस वीडियो पर लाइक और कमेंट की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है।

शाहरुख खान का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो शाहरुख खान लंबे समय के बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वह जल्दी ही फिल्म “पठान” में नजर आएंगे। यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म “डंकी” में भी नजर आने वाले हैं, जो कि 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।