इस तस्वीर में छिपा है एक पक्षी, 90% लोगों की नजरें खा चुकी हैं धोखा, क्या आप ढूंढकर दे सकते हैं जवाब?

सोशल मीडिया की दुनिया में हम अक्सर बहुत सी तस्वीरें देखते हैं परंतु कुछ तस्वीरें ऐसी सामने आ जाती हैं, जिसे देखते ही हर कोई सोच में पड़ जाता है। भले ही यह तस्वीरें बेहद साधारण सी नजर आती हैं परंतु इनमें अलग-अलग चीजें छुपी होती हैं, जो कई लोगों को यह चीजें पहली नजर में नहीं दिखाई देती हैं। वहीं कई लोगों को बहुत ध्यान से देखने पर इन तस्वीरों में छुपी हुई चीजें नजर आ जाती हैं। हो सकता है कि आप लोगों ने भी कभी ना कभी सोशल मीडिया पर कोई ऐसी ही तस्वीर देखी हो, जिसे देखने के बाद आप भी सोच विचार में पड़ गए हों।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया की दुनिया पर चीजें ढूंढने वाले यह गेम लोग बहुत पसंद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखाने वाले हैं। इस तस्वीर में एक पक्षी छिपा हुआ है, जिसे आपको ढूंढना है। हालांकि, इस तस्वीर में पक्षी को ढूंढ पाना आसान नहीं है। अगर आप पहली नजर में इस तस्वीर को देखेंगे तो आपकी आंखें भी धोखा खा जाएंगी।

क्या आपको पेड़ पर एक पक्षी आया नजर?

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर रोजाना ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं और लोग इन तस्वीरों को देखकर हल करने की कोशिश में लग जाते हैं। ज्यादातर तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिनमें से हमें किसी न किसी को ढूंढना होता है पिछले। इन दिनों एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें आपको एक पक्षी को ढूंढना है।

जैसा कि आप सभी लोग इस तस्वीर को देख सकते हैं इस तस्वीर में आपको एक पेड़ की टहनियों पर कुछ पत्ते दिखाई दे रहे हैं। पेड़ की टहनियों पर लगभग सभी पत्ते झड़ चुके होते हैं। जिसने भी इस तस्वीर को क्लिक किया है, उसने बेहद ही चालाकी के साथ कैप्चर किया। क्योंकि पेड़ पर बैठा हुआ पक्षी बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा है। अगर आप इस तस्वीर को पहली नजर में देखेंगे, तो आपको सिर्फ यह पूरा पेड़ ही दिखाई देगा। अगर आप इस तस्वीर को काफी ध्यान से देखेंगे, तो शायद हो सकता है कि फोटो में छिपा हुआ पक्षी भी आपको नजर आ जाए।

यहां छिपा हुआ है पक्षी

इसे तस्वीर को देखने के बाद कई लोगों की आंखें धोखा खा गई होंगी। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिन्होंने इस फोटो में छिपे हुए पक्षी को ढूंढ लिया होगा। अगर आप इस पेड़ पर अपनी नजरें दौड़ाएंगे तो आपको पक्षी आराम से दिख जाएगा। जब आप अपनी आंखों को तस्वीर पर केंद्रित करेंगे, तो आपको धीमे-धीमे समझ आने लगेगा कि पेड़ पर एक पक्षी भी बैठा हुआ है।

दरअसल, पक्षी का रंग पेड़ के रंग से मैच कर रहा है। इस वजह से आसानी से पता लगा पाना बहुत मुश्किल है। अगर आपको तस्वीर में पक्षी को ढूंढना है, तो आप तस्वीर की शुरुआती टहनियों को देखें। पक्षी दाहिने और देखता हुआ नजर आएगा। उसने अपनी आंखों को बंद कर रखा है, यही वजह है कि पेड़ पर आसानी से पक्षी का पता लगाना मुश्किल है।