अब ऐसी दिखती हैं “प्रेम रोग” में ऋषि कपूर की अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी, यहां देखिए ताजा तस्वीरें

बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही फिल्मों में कदम रखा और उन्होंने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की। उन्हें अभिनेत्रियों में से एक हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी (Padmini Kolhapure) हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी गुजरे जमाने की खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। भले ही आजकल फिल्मों में पद्मिनी कोल्हापुरी नजर नहीं आती हैं परंतु दुनिया भर में उनके चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में है। यह हिंदी सिनेमा के कामयाब और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।

पद्मिनी कोल्हापुरी पहली बार 1978 में फिल्मी पर्दे पर नजर आई थीं। फिल्म “सत्यम शिवम सुंदरम” में उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया था। इसके बाद “साजन बिना ससुराल” और “थोड़ी सी बेवफाई” जैसी फिल्मों में भी बाल कलाकार और चरित्र कलाकार के रूप में वह काम कर चुकी हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी अपनी गंभीर अदाकारी और फिल्मों में किसी भी रोल और दृश्य को करने के लिए जानी जाती थीं।

पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हीं फिल्मों में से एक “प्रेम रोग (1982)” (Prem Rog) है। इस फिल्म के डायलॉग के साथ ही फिल्म के गाने और स्टार्स की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। पद्मिनी कोल्हापुरी (Padmini Kolhapure) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की यह एक ऐसी फिल्म है जिसे देखने के बाद आज भी लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी ने इस फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

पद्मिनी कोल्हापुरी की फिल्म “प्रेम रोग” के रिलीज हुए कई साल बीत चुके हैं और अब अभिनेत्री के लुक में भी बहुत ज्यादा बदलाव आ चुका है। बता दें कि अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी अपनी सादगी के लिए जानी जाती थीं। मौजूदा समय में भी वह उतनी ही फिट दिखाई देती हैं। अभिनेत्री के ग्लैमरस लुक की फैंस खूब तारीफ करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by padminikolhapure (@padminikolhapure)

हाल ही में पद्मिनी कोल्हापुरी ने रियलिटी शो की एक रील साझा की है, जिसे देखने के बाद फैंस यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “आप बिल्कुल नहीं बदलीं।” वहीं एक दूसरे फैन ने यह कहा है कि “क्या बात है।” इसी तरह से फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

आप सभी लोगों को पद्मिनी कोल्हापुरी की फिल्म “प्रेम रोग” का गाना “ये गलियां यह चौबारा” तो अच्छी तरह से याद ही होगा। जी हां, यह गाना उस समय के दौरान बहुत मशहूर हुआ था। वहीं अब अभिनेत्री का यही गाना नए वर्जन में रिलीज हो गया है, जिसकी फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की उम्र 56 साल की हो चुकी है परंतु इस उम्र में भी वह बेहद खूबसूरत लगती हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने फिल्मी करियर में ढेर सारी फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें से “प्रेम रोग” के अलावा “गहराई”, “इंसाफ का तराजू” और “सत्यम शिवम सुंदरम” जैसी फिल्में शामिल हैं। पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। भले ही अब अभिनेत्री इंडस्ट्री से दूर हैं परंतु आज भी फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं।