In Pics: 15 साल की उम्र में पद्मिनी कोल्हापुरे ने प्रिंस चार्ल्स को सबके सामने किया था किस, खूब बटोरी थी चर्चा

80 के दशक में कई ऐसी एक्ट्रेसस थी जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया. अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से इन एक्ट्रेसस ने सभी को अपना दीवाना बना लिया था. उनमें से एक नाम एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे का भी है जो कि 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं. इस एक्ट्रेस ने प्रेम रोग, प्यार झुकता नहीं, मरते दम तक, सौतन, वो सात दिन, समेत बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया हुआ है. प्रेम रोग उस दौर की ऐसी फिल्म थी जिसने घर घर में जगह बनाई. आज भी एक्ट्रेस चर्चा में बनी रहती है. दरअसल एक्ट्रेस पद्मिनी ने फिल्म मेकर टीटू शर्मा से शादी रचाई थी. और वहीं वो श्रद्धा कपूर की मासी लगती भी हैं. बता दें पद्मिनी इन दिनों बेटे प्रियांक शर्मा की शादी को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार एक्ट्रेस एक पुराने किस्से के चलते खबरों में हैं.

आपको बता दें कि एक्टर पद्मिनी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत काफी कम उम्र में कर दी थी. उन्होंने मात्र 5 साल की उम्र में पहली बार कैमरा पर शूट किया था और 20 साल की होने से पहले तक ही उन्होंने कई ऐसे बोल्ड सीन कर लिए थे जिन्होंने उन्हें विवादों में ला खड़ा कर दिया था. ऐसा ही एक किस्सा हुआ था जब पद्मिनी सिर्फ 15 साल की थीं और उनके एक किस करने से वो चर्चा में आ गयी थीं. ये किस्सा इंग्लैंड की रॉयल फैमिली के प्रिंस चार्ल्स के साथ हुआ था.

बात दरअसल यह है कि 80 के दशक में पद्मिनी का नाम प्रिंस चार्ल्स के साथ खूब जोड़ा गया था. ये किस्सा उस दौरान का है जब प्रिंस चार्ल्स साल 1980 में भारत दौरे पर आये हुए थे. एक कार्यक्रम के दौरान पद्मिनी ने प्रिंस को फूलो की माला पहना कर उनका स्वागत किया था. स्वागत के साथ पद्मिनी ने प्रिंस को उसी समय किस भी कर लिया था. किसी भी बात की फिक्र किये बिना पद्मिनी ने उन्हें किस कर लिया और फिर वह सुर्खियों में आ गई थी.

हालाँकि पद्मिनी उस समय सिर्फ 15 वर्ष की थीं और उनकी ये किस खूब विवादित रही थी क्योंकि प्रिंस उस समय उनसे दुगुनी उम्र के थे. जब पद्मिनी ने प्रिंस को किस किया था तब वो खुद हैरानी में आ गए थे. वहीं आज भी दोनों की इस किस का किस्सा बेहद विवादित माना जाता है.

बता दें कि मार्च में जब कोरोना महामारी पीक पर चल रही थी तब 71 साल के प्रिंस चार्ल्स भी इसका शिकार हो गए थे और तब पद्मिनी ने बोला था कि , “मेरी प्रार्थना उनके साथ हैं, वो जल्द ही ठीक हो जायेंगे. उसके बाद से उनके और प्रिंस चार्ल्स के किस का किस्सा फिर खबरों में ताजा हो गया. वहीं एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापूरे अब 55 साल की हो चुकी हैं.