जोक्स : एक बार एक पागल ने दूसरे पागल की जान बचाई…. डॉक्टर ने उसे ऑफिस में बुलाया और…

Joke 1

छात्र- सम्मोहन का अर्थ क्या होता है…..?
अध्यापक- किसी आदमी को अपने प्रभाव में वशीभूत करके….
उससे मनचाहा काम करा लेने को सम्मोहन कहते हैं….!
छात्र (हंसते हुए)- नहीं सर, उसे तो शादी कहते हैं…..!!

Joke 2

एक दिन गप्पू अपनी बीवी के साथ बैठकर बात कर रहा था…..
बीवी (गप्पू से)- मेरी सहेली निधि बोल रही थी कि उसे भी…
हमारे बेटे जैसा ही बेटा चाहिये….!
गप्पू (तपाक से)- तो क्या हुआ, आज रात को उसे अपने यहां बुला लो…..!
बीवी (याद करते हुए)- लेकिन मैंने तो उसे अपने पड़ोस वाले….
गुप्ता जी के यहां भेज दिया है….! ये बात सुनने के बाद बेचारा गप्पू अब तक सदमे में है…!!

 

Joke 3

डॉक्टर- क्या तकलीफ है आपको….?
संता- डॉक्टर साहब रोज रात को सोते हूए मुझे यह डर लगता है कि….
मेरे पलंग के नीचे कोई छूपा है….!
इस वजह से मूझे नींद नही आती है….!
डॉक्टर- इसके लिए आपको 6 महीने लगातार हर हफ्ते आना पड़ेगा….!

संता- आपकी एक बार की कीतनी फीस होगी…..?
डॉक्टर- तीन हजार….!
डॉक्टर को 6 महीने बाद रास्ते में संता दिखता है….
डॉक्टर- क्या हुआ संता, तुम तो वापस इलाज के लिए आए ही नहीं….?

संता- डॉक्टर साहब मेरे एक मित्र ने मेरा इलाज कर दिया और….
मेरे करीब करीब लाख रुपए बच गए….!
डॉक्टर- क्या बात है, ऐसा आपके दोस्त ने क्या इलाज किया….?
संता- कुछ नहीं उसने कहा की पलंग बेच दे और….
गद्दा जमीन पर बिछा कर सोया कर….!!

Joke 4

बॉयफ्रेंड- अगर मुझे करोड़ों रुपये का घाटा हो जाये….
तो तुम फिर भी मुझसे शादी करोगी…..?
गर्लफ्रेंड- क्या तुम्हें सच में करोड़ों रुपये का घाटा….
हो गया है….?
प्रेमी- नहीं, बस मैं ऐसे ही पूछ रहा था….!
प्रेमिका- थैंक गॉड, तब ठीक है तुमसे ही शादी करूंगी….!!

Joke 5

संता- अरे यार नाली से बड़ी दुर्गंध आती है….
फिनाइल क्यों नही छिड़कते….?
बंता- आपको कैसे पता चला दुर्गंध आती है….?
संता- नाक से….!
बंता- तो आप अपनी नाक में….
फिनाइल क्यों नही छिड़कते….??

Joke 6

एक बार एक पागल ने दूसरे पागल की जान बचाई….
डॉक्टर ने उसे ऑफिस में बुलाया और कहा…
डॉक्टर- तुमने उस पागल को पानी के टब से निकालकर,
यह साबित कर दिया है कि तुम नार्मल हो. लेकिन अफसोस,
उसने सुबह रस्सी से लटक कर फिर खुदकुशी कर ली….!
पागल- हा… हा… हा… वो तो मैंने उसे सुखाने के लिए लटकाया था…..!!

Joke 7

चप्पू- मुझे शादी में बीएमडबल्यू मिली है….!
गप्पू- पर तुम्हारे पास तो कोई बीएमडबल्यू नहीं हैं….?
चप्पू- अबे गधे….! बीएमडबल्यू का मतलब हुआ “बहुत मोटी वाइफ…!!”