कामरान अकमल ने T20 में रचा इतिहास, महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं कर पाए ये काम

कोरोना वायरस दुनियाभर में अपने पैर पसारता जा रहा है। इसी बीच आईपीएल 2020 का आगाज हो चुका है। जैसा कि हम सभी लोग अच्छी तरह जानते हैं कोरोना वायरस के बीच में ही इन दिनों यूएई में आईपीएल का रोमांचक खेल देखने को मिल रहा है। वहीं पाकिस्तान में भी नेशनल T20 के माध्यम से क्रिकेट की वापसी हुई है। पाकिस्तान के कई खिलाड़ी हैं जो इस लीग में हिस्सा लेते हुए दिख रहे हैं। अगर हम विश्व की के सबसे शानदार विकेटकीपर्स की बात करें तो सबसे पहले भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। जी हां, महेंद्र सिंह धोनी एक बहुत शानदार विकेटकीपर हैं। इन्होंने अपने शानदार विकेटकीपिंग से सभी फैंस का दिल जीत लिया है। हालाँकि महेंद्र सिंह धोनी की विकेटकीपिंग की नकल बहुत से खिलाड़ी करते नजर आते हैं लेकिन इनके जैसी विकेटकीपिंग कोई नहीं कर पाता है, परंतु आपको बता दें कि नेशनल T20 कप के दौरान पाकिस्तान के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने T20 में क्रिकेट का एक नया इतिहास रचा है, जो आज तक धोनी भी नहीं कर पाए।

कामरान अकमल T20 में 100 स्टांप करने वाले पहले विकेटकीपर बने

आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज और विकेटकीपर कामरान अकमल ने टी-20 क्रिकेट में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है, ये T20 में 100 खिलाड़ियों को स्टंप करने वाले विकेटकीपर बने। पाकिस्तान के अंदर खेले जा रहे घरेलू टी-20 टूर्नामेंट नेशनल कप के दौरान इन्होंने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। बता दें कि T20 क्रिकेट में सबसे अधिक स्टंप करने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर हैं उन्होंने कुल 84 स्टंप किए। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 में खेल रहे हैं।

दरअसल, पाकिस्तान में नेशनल T20 कप के सेंट्रल पंजाब और साउदर्न पंजाब के बीच मुकाबला हो रहा था, इसी दौरान कामरान अकमल ने यह कारनामा कर दिखाया। जब इस मैच के दौरान जफर गौहर ने गेंद फेंकी तो साउदर्न पंजाब के कप्तान शान मसूद को इन्होंने स्टंपिंग करके यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी 84 स्टंप करके दूसरे स्थान पर हैं। टी20 में सबसे अधिक स्टंप करने के मामले में तीसरे स्थान पर भारत के दिनेश कार्तिक है जिन्होंने कुल 59 स्टंप लिए है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले नंबर पर हैं महेंद्र सिंह धोनी

आपको बता दें कि कामरान अकमल से पहले ऐसा कोई भी विकेटकीपर नहीं रहा है जिसने T20 क्रिकेट में स्टंपिंग का शतक लगा पाया हो। कमरान पहले विकेटकीपर है जिन्होंने 100 स्टंपिंग के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया है। अगर हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक स्टंपिंग करने के मामले में देखें तो यहां पर महेंद्र सिंह धोनी पहले नंबर पर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 123 विकट के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है और दूसरे नंबर पर कुमार सांगाकारा हैं, जिन्होंने 99 स्टंपिंग की है।

अगर हम कामरान अकमल के T20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 264 मैच खेले हैं जिनमें से इन्होंने 149 कैच पकड़े और 100 स्टंपिंग किए। कमरान अकमल एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए इतने मैचों में 27.25 की औसत से 6214 रन बनाए।