सिंगर पलक मुच्छल की शादी की रस्में शुरू, मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, नीले लहंगे में लगीं परी सी हसीन: PHOTOS

सिंगर पलक मुच्छल संगीत की दुनिया में एक जाना माना नाम हैं। पलक मुच्छल ने अपनी बेहद सुरीली आवाज से लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। मौजूदा समय में यह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सुरीली आवाज की मल्लिका पलक मुच्छल 6 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, उनकी शादी की रस्में पूरे रीति रिवाज के साथ जोरों शोरों से शुरू हो चुकी हैं।

पलक मुच्छल के घर पर ही उनकी हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी की गई हैं। हल्दी के बाद अब मेहंदी रस्म हुई, जिसमें नीले रंग का लहंगा पहन सिंगर परी सी हसीन लगीं। हाल ही में पलक मुच्छल की मेहंदी सेरिमनी से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं।

पलक मुच्छल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने

देवउठनी एकादशी से शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है और बॉलीवुड में इस बार सबसे पहले सिंगर पलक मुच्छल दुल्हनियां बनेंगी। वैसे देखा जाए तो पलक मुच्छल अपनी निजी जिंदगी को हमेशा सीक्रेट रखती हैं। हालांकि, सिंगर म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन को पिछले 9 साल से डेट कर रही हैं। अब पलक मुच्छल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

शुक्रवार शाम को उनकी मेहंदी रस्म हुई, जिसमें परिवार के साथ साथ उनके करीबी शामिल हुए। इस सेरेमनी की खास तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नीले रंग के लहंगे में होने वाली दुल्हन बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पलक मुच्छल खुशी के साथ मिथुन के नाम की मेहंदी लगा रही हैं। उन्होंने नीले रंग का लहंगा पहना हुआ है। सिल्वर नेकलेस और मांग टिका लगाए सिंगर परफेक्ट दुल्हन लग रही हैं। उनके चेहरे पर नई नवेली दुल्हन की चमक साफ देखी जा सकती है।

पलक मुच्छल की शादी की रस्मों में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ भी शामिल हुए। जग्गू दादा ने भी अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

सिंगर पलक मुच्छल अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। मेहंदी की रस्म के दौरान पलक बेहद खुश नजर आ रही थीं। बता दें पलक मुच्छल की शादी इंदौर में हो रही है। मुंबई में वह एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगी, जिसमें कई बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं। ऐसी भी खबर आ रही है कि जस्ट मैरिड कपल ऋचा चड्डा और अली फजल भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

आपको बता दें कि पलक बीते एक दशक और मिथुन डेढ़ दशक से बॉलीवुड संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। दोनों के नाम बड़ी फिल्में और बड़ी कामयाबी का हैं। बताया जाता है कि दोनों बीते 9 सालों से गुपचुप एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और आखिरकार अपने परिजनों की सहमति से उन्होंने शादी करने का फैसला लिया।

सिंगर पलक मुच्छल म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन के साथ अब बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की सगाई, मेहंदी और हल्दी की रस्में भी हो गई हैं।