Site icon NamanBharat

पंकज त्रिपाठी छुट्टियां मनाने पहुंचे गांव, जमीन पर बैठकर बनाया लिट्टी-चोखा, एक्टर की सादगी ने जीता फैंस का दिल

हिंदी फिल्म जगत में ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के बलबूते दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्ही अभिनेताओं में से एक नाम पंकज त्रिपाठी का भी आता है। पंकज त्रिपाठी एक बहुत ही जाने-माने और बेहतरीन कलाकार हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। पंकज त्रिपाठी ने आज जो मुकाम हासिल किया है उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष छुपा हुआ है।

पंकज त्रिपाठी बिहार के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। उनका बचपन से ही एक्टिंग में बहुत शौक रहा था, जिसकी वजह से वह बिहार से मुंबई आ गए थे। पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर में ढेर सारी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि वह कई टीवी धारावाहिकों में भी एक्टिंग कर चुके हैं और उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि वह एक बहुत ही अच्छे कलाकार हैं।

भले ही पंकज त्रिपाठी आज बड़े स्टार बन चुके हैं लेकिन वह जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। पंकज त्रिपाठी को लोग जितना उनके किरदार और एक्टिंग के लिए पसंद करते हैं, उतना ही उनकी सादगी के लिए भी पसंद करते हैं। पंकज त्रिपाठी मौजूदा समय में एक ऐसे इकलौते एक्टर्स में शुमार हैं, जो मायनों में जमीन से जुड़े हुए हैं।

पंकज त्रिपाठी ने जमीन पर बैठकर बनाया लिट्टी-चोखा

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों बिहार के गोपालगंज में स्थित अपने पैतृक गांव में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के साथ लिट्टी चोखा बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी अपनी आने वाली फिल्म “शेरदिल” की रिलीज से पहले गांव पहुंचे थे। यह वीडियो उसी समय का है। पंकज त्रिपाठी के बारे में ऐसी बात बताई जाती है कि वह अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले गांव जरूर जाते थे, लेकिन अब व्यस्तता बढ़ने की वजह से ऐसा हर बार संभव नहीं हो पाता है।

वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी को अपने घर और लोगों से कितना प्यार है आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं। पंकज त्रिपाठी मौजूदा समय में मोटा पैसा कमाते हैं, उनका मुंबई में सी फेसिंग अपार्टमेंट भी है परंतु इसके बावजूद भी पंकज त्रिपाठी अपनी जड़ों को नहीं भूले।

वीडियो में पंकज त्रिपाठी आग पर लिट्टी पकाते हुए नजर आ रहे हैं। यह शख्स जमीन से कितना जुड़ा हुआ है, इस वीडियो क्लिप से फिर से साबित हो गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर की सादगी ने सभी फैंस का दिल जीत लिया है।

बताते चलें कि गैंग्स ऑफ वासेपुर से फेमस हुए पंकज त्रिपाठी का ओटीटी पर भी उनका कब्जा है। मिर्जापुर वेब सीरीज में कालीन भैया का किरदार भला कौन है जो ना जानता हो। पिछले कुछ सालों से पंकज त्रिपाठी का नाम जिस तरह से उभर कर सामने आया है वह काबिले तारीफ है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version