मुश्किल दौर में पंकज त्रिपाठी की पत्नी उठाती थी उनका और उनके घर का पूरा खर्च ,फिर ऐसे बदली एक्टर की जिंदगी

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती और हमारे हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसे सितारे मौजूद हैं जोकि एक्टिंग की दुनिया में कामयाबी हासिल करने के लिए अपने जीवन में काफी संघर्ष किए हैं और तब जाकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में  कामयाबी के शिखर तक पहुंच पाए हैं और आज के अपने इस लेख में हम आपको हिंदी सिनेमा जगत के एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं  जिन्होंने अर्श से फर्श तक का सफर तय करने के लिए अपने जीवन में कड़ी मेहनत और कठोर संघर्ष किए हैं और  ये  अभिनेता कोई और नहीं बल्कि हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी हैं जोकि अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं |

लेकिन  इसके बावजूद भी पंकज त्रिपाठी अपने जीवन में कभी हार नहीं  माने और आज अपनी कड़ी मेहनत और अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं आइए जानते हैं पंकज त्रिपाठी के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातेंअभिनेता पंकज त्रिपाठी का नाम बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार है जो कि अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपने सरल स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं और पंकज त्रिपाठी ने अपने फिल्मी कैरियर में अब तक कई फिल्मों में  सहायक रोल निभाया है लेकिन इनकी पापुलैरिटी किसी  मुख्य अभिनेता से कम नहीं है|

बता दे पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर साल 1976 को बिहार के बेलसंड में  एक छोटे से गांव में हुआ था और वही पंकज त्रिपाठी एक बेहद ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे लेकिन पंकज त्रिपाठी के   बहुत बड़े थे और अपनी इन्हीं सपनों को साकार करने के लिए पंकज त्रिपाठी एक छोटे से गांव से बाहर निकल कर सपनों के शहर मुंबई में खुद को स्थापित करने के लिए कठोर संघर्ष किए जिसका नतीजा आज हम सभी के सामने हैं और 44 साल के पंकज त्रिपाठी मौजूदा समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और सबसे सफल अभिनेता बन चुके हैं|

पंकज त्रिपाठी आज  हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के एक बेहद ही मशहूर अभिनेता बन चुके हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब पंकज त्रिपाठी मुंबई के  अंधेरी में सड़कों पर घूम घूम कर लोगों से काम की भीख मांगते थे और वह कहते थे कि कोई एक्टिंग करवा लो ,कोई एक्टिंग करवा लो  और आज आलम यह है कि पंकज त्रिपाठी के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है और पंकज त्रिपाठी जिस भी फिल्म में  अभिनय करते हैं वह फिल्म ज्यादातर हिट साबित होती है|

पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय कैरियर में अब तक गैंग्स ऑफ वासेपुर’,‘बरेली की बर्फी’, ‘लुकाछिपी’, ‘न्यूटन’ जैसी  सुपरहिट फिल्मों में काम किया है इसके अलावा पंकज त्रिपाठी वेब सीरीज मिर्जापुर से  काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल किए हैं और वो  लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे है  और आज के समय में पंकज त्रिपाठी के पास नाम और शोहरत की कोई कमी नहीं है लेकिन  पंकज त्रिपाठी के जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब वह बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और उनका घर खर्च भी उनकी पत्नी ही चलाया करती थी और इस बात का खुलासा खुद पंकज त्रिपाठी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था|

पंकज त्रिपाठी ने अपने इंटरव्यू में यह बताया था कि जब वह  फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके थे उसके बावजूद भी एक समय में  उन्हें काफी ज्यादा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था और उनके पास इतने भी पैसे नहीं थे कि वह अपना घर खर्च चला सकते  और तब इस मुश्किल वक्त में पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने उनका पूरा साथ दिया और पंकज त्रिपाठी ने अपने इस इंटरव्यू में यह कहां की,” अगर मैं ईमानदारी से बताऊं तो साल 2004 से लेकर साल 2010 के बीच मैंने  कोई भी कमाई नहीं की और ऐसे वक्त में मेरी पत्नी ही मेरा और मेरे पूरे घर का खर्च उठाती थी और   मेरे मुश्किल वक्त में मेरी पत्नी ने ही  मेरा पूरा साथ दिया और आज उन्हीं की वजह से मैं इस मुकाम तक पहुंच पाया हूं|

बात करें पंकज त्रिपाठी के वर्क फ्रंट की तो त्रिपाठी की फिल्म मिमी  पिछले ही महीने रिलीज हुई थी और इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के साथ लीड रोल में नजर आए थे और इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अभिनय को काफी ज्यादा सराहना मिली थी और वही इस साल पंकज त्रिपाठी  को  बेस्ट एक्टर के राष्ट्रीय अवार्ड से भी नवाजा गया है|