16 करोड़ के घर में रहते हैं पंकज त्रिपाठी, एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़

अभिनेता पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक है। आज ये जिस मुकाम पर पहुंचे हैं। उसके लिए इन्होंने दिन रात मेहनत की है। बिहार के एक छोटे से गांव में जन्में पंकज त्रिपाठी के लिए बॉलीवुड में पहचान बनाना आसान नहीं था। करीबी 10 सालों के संघर्ष के बाद ये अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए। लोअर मिडिल क्लास फैमिली से नाता रखने वाले पंकज त्रिपाठी आज करोड़ों के मालिक बन गए हैं और एक रॉयल जिंदगी जी रहे हैं।

5 सितंबर 1976 को बेलसंद (नजदीक गोपालगंज) में जन्मे पंकज त्रिपाठी बेहद ही गरीब हुआ करते थे। परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो इन्हें एक्टिंग सीखा सकें। वहीं घर का खर्च उठाने के लिए पंकज त्रिपाठी ने काम करना शुरू कर दिया। हालांकि इन्होंने एक्टर बनने का सपना नहीं छोड़ा।

पंकज ने पटना के ही एक पांच सितारा होटल में काम करना शुरू किया। सात साल पटना में रहने के बाद ये दिल्ली आ गए। दिल्ली आकर पंकज ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की और मुंबई चले गए।

साल 2004 में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला स्टारर फिल्म रन से इन्हें छोटा से रोल मिला। इस तरह से इनके संघर्ष की कहानी शुरू हुई और कई सालों तक फिल्मों में पंकज त्रिपाठी को काम नहीं मिला। लेकिन पंकज त्रिपाठी ने हार नहीं मानी। वहीं साल 2010 में इनकी किस्मत चमक गई और ये अनुराग कश्यप की मल्टीस्टारर फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर मे नजर आए।  यहां से ही इनकी जिंदगी ने नया रूख लिया। अब ये एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए लेते हैं। पंकज त्रिपाठी के अनुसार पहले काम ढूंढना पड़ता था, अब डेट की वजह से फिल्म करने से इनकार करना पड़ता है। अब, जब मैं घर जाता हूं, तो मुझे मेरे पार्किंग में फिल्में ऑफर होती हैं।

40 करोड़ है संपत्ति

वहीं बात की जाए इनकी संपत्ति की तो ये 40 करोड़ रुपए के मालिक हैं। साल 2021 में उनका नेट वर्थ 5.5 मिलियन डॉलर रहा। पंकज त्रिपाठी एक महीने में 30 लाख रुपए से ज़्यादा कमाते हैं। सालभर में इनकी कमाई 4 करोड़ रुपए होती है। पंकज त्रिपाठी मुंबई के मड आइलैंड में आलीशान घर में रहते हैं। जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। पंकज के पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी है।

पंकज त्रिपाठी के पास Mercedes-Benz E200, Toyota Fortuner, Mercedes ML 500 जैसी कई गाड़ियां हैं। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए पंकज 1-2 करोड़ रुपए वसूलते हैं। जबकि बिहार में इन्होंने एक घर भी खरीद रखा है। जिसमें इनके परिवार के लोग रहते हैं।

खुद को बताय था किस्मत वाला

पंकज त्रिपाठी ने एक बार अपनी स्ट्रग्लिंग लाइफ के बारे में खुलकर बात की थी और खुद को किस्मत वाला बताया था। उन्होंने कहा था मैंने सफलता हासिल करने के लिए एक लंबा सफर तय किया है। कई फिल्मों से मुझे रिप्लेस कर दिया गया था।  वाकई, इससे काफी दुख पहुंचता है। हालांकि, जितनी भी फिल्मों से मैं रिप्लेस किया गया वो सारी फ्लॉप हो गईं। मैंने यही सोचा कि,जो हुआ अच्छे के लिए ही हुआ है। जो नहीं हो सके पूर्ण काम, उनको करता हूं मैं प्रणाम।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओह माय गोड 2’ और ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ की शूटिंग में लगे हुए हैं।