पंकज त्रिपाठी ने मनाई शादी की 17वीं सालगिरह, पत्नी संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें

पंकज त्रिपाठी भारत के एक बहुत ही जाने-माने और बेहतरीन कलाकार हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग खास पहचान बनाई है। पंकज त्रिपाठी ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसके लिए उन्होंने अपने जीवन में कड़ी मेहनत के साथ साथ संघर्ष भी किया है।

पंकज त्रिपाठी बिहार के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं और उन्हें बचपन से ही अभिनय का बहुत शौक था जिसकी वजह से वह बिहार से मुंबई आ गए थे और उन्होंने काफी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया। उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि वह एक बहुत ही अच्छे कलाकार हैं।

बता दें अभिनेता पंकज त्रिपाठी की निजी जिंदगी भी बेहद दिलचस्प है। जी हां, पत्नी मृदुला के साथ उनकी प्रेम कहानी और संघर्ष दोनों का साथ किसी फिल्मी कहानी से बिल्कुल भी कम नहीं है। ऐसा कहा जाता है ना कि किसी भी इंसान को सफलता का शिखर छूने के लिए संघर्ष और कड़ी मेहनत की भट्टी में तड़पना पड़ता है। तब जाकर वह देश दुनिया में अपना नाम कर पाता है।

पंकज त्रिपाठी ने भी अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है। उन्होंने अपने जीवन में बहुत बुरे दिन देखे हैं परंतु आज वह हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी पत्नी मृदुला को भी अपनी इस कामयाबी के बराबर का हिस्सेदार बताते आए हैं। पंकज त्रिपाठी का पत्नी के साथ प्यार 17 सालों से बरकरार है और उन्होंने अपनी शादी की 17वीं सालगिरह मनाई।

पंकज त्रिपाठी ने जीवन के इस सुखद सफर से पहले कदम को याद करते हुए सोशल मीडिया पर 17 साल पुरानी तस्वीरों को शेयर किया है। अभिनेता ने अपनी पत्नी मृदुला के साथ शादी की अनदेखी तस्वीरों को पहली बार साझा कर फैंस को बेहतरीन तोहफा दिया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दुल्हन के लिबास में मृदुला और सेहरा पहने पंकज त्रिपाठी नजर आ रहे हैं।

कपल की यह शादी की तस्वीरें आज भी उनके बेइंतहा मोहब्बत की खूबसूरत दास्तां बयां करती हैं। पंकज त्रिपाठी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यह लिखा है कि “17 साल हुए आज परिणय सूत्र में… इस सुखद यात्रा की कुछ यादें… धन्यवाद।”

पंकज त्रिपाठी के द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सभी पंकज त्रिपाठी को उनकी सालगिरह की मुबारकबाद भी दे रहे हैं। अनुराग कश्यप ने खुशी जाहिर करते हुए यह लिखा है कि “वाह… बधाई।” वहीं अर्चना पूरन सिंह ने लिखा है कि “बहुत बहुत बधाई मृदुला और पंकज।” इतना ही नहीं बल्कि सिद्धांत चतुर्वेदी, रसिका दुग्गल, जतिन सरना, बालेंद्र सिंह बालू, कृष्णा बिष्ट समेत कई अन्य ने पंकज त्रिपाठी को उनकी शादी की सालगिरह पर ढेरों बधाइयां दी हैं।

आपको बता दें कि कई बार इंटरव्यूज के दौरान पंकज त्रिपाठी ने मृदुला के साथ अपनी प्रेम कहानी के किस्से के बारे में बताया है। उन्होंने बताया था कि जब वह मुंबई में अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तब मृदुला ने ही घर संभाला था। उन्होंने यह भी बताया था कि मृदुला से उनका प्यार पहली नजर का प्यार था।

उन्होंने मृदुला की बहन की शादी में उनको पहली बार देखा था। बस पहली ही नजर में वह उनको अपना दिल दे बैठे थे और उसी समय उन्होंने यह फैसला कर लिया कि अपनी बाकी की जिंदगी वह मृदुला के साथ ही व्यतीत करेंगे।