मजेदार जोक्स : अंग्रेजी की क्लास चल रही थी.. तभी पप्पू ने क्लास में टीचर से पूछा की – सर तम्बाकू को अंग्रेजी में क्या कहते है..?

हम सभी को अपने जीवन में हमेशा ही हँसते मुस्कुराते रहना चाहिए और अपने लाइफ को खुलकर एन्जॉय करना चाहिए और ऐसे में हम आपके लिए रोजाना की तरह एक बार फिर से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये है जिन्हें पढने के बाद आपका मूड एकदम फ्रेश हो जायेगा तो फिर देर किस बात की आइये शुरू करते है हंसने हंसाने का ये सिलसिला

पिंटू : डांक्टर साहब, कई दिनों से
मेरे सिर में बहुत दर्द हो रहा है…
डांक्टर : सिटी स्कैन कराना पड़ेगा?
पिंटू : सिर्फ मेरी बीमारी के लिए पूरे
शहर का स्कैन किसलिए डांक्टर साहब…?

टीचर – अच्छा तो बच्चों आज मैं तुम्हारा टेस्ट लूंगी
टीचर – बंटू कबीर दास का एक दोहा सुनाओ
बंटू – कबीर दास है बाबरो, दोहा गयो बनाय |
खुद तो कबको चली गयो, हमको गयो फसाय ||
टीचर बेहोश ? ?

एक आदमी की बीवी मर गयी बेचारा खूब रो रहा था
दोस्त – भाई क्या हुआ था भाभी जी को
आदमी – कुछ नहीं बस दही खा रही थी
और खाते खाते ही……
दोस्त – अच्छा ये बता दही और बची है क्या

शादी के बाद सोनम सहेली से मिली….!
सहेली- क्या बात है….
शादी के बाद परेशान सी रहने लगी हो….?
सोनम- क्या बताऊं यार….
काम करूं तो मेरी सांस फूल जाती है और….
ना करूं तो कमबख्त सास फूल जाती है….!!

 

दो महिलाएं आपस में बात कर रही थीं…..
पहली महिला- बहन मेरे मन में कई दिनों से एक बात उठ रही है…..
दूसरी महिला- वह क्या बहन….?
पहली महिला- आदमी कोई उपवास या व्रत नहीं करता….
फिर भी उसको हम जैसी…..
सुशील शांत और आज्ञाकारी पत्नी कैसे मिल जाती हैं…..!!

 

पिता- अगर तू फिर परीक्षा में फेल हुआ तो….
मुझे पापा मत बोलना….!
रिजल्ट के बाद……
पिता- तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा…..?
बेटा- दिमाग खराब मत कर मदनलाल…..
तूने बाप होने का हक खो दिया….!!

गर्मी की वजह से रिश्तो पर पड़ रहा है असर…..
एक बच्चे से पूछा गया कि….
तुम किसके पास सोओगे…..?
मम्मी के पास या पापा के पास….?
बच्चा बोला- मैं तो कूलर के पास सोऊंगा….!!

 

एक बार एक बूढ़ा घर के बाहर बैठा बीड़ी पी रहा था…..
एक शहरी आदमी आया और बोला- ताऊ बीड़ी मत पिया कर…..
बीड़ी पीने से आदमी धीरे-धीरे मर जाता है….!
ताऊ ने जोर का सुट्टा मारा और बोला-
हमें कौन सी जल्दी है मरने की….
धीरे-धीरे मरेंगे…..!!

 

इंटरव्यूअर- आप अपने लखपति होने के लिए…सफलता का श्रेय किसे देंगे….?
लखपति- मैं अपनी सफलता का सब कुछ श्रेय…अपनी बीवी को दूंगा….!
इंटरव्यू- वाह!…धन्य है वह औरत….
अच्छा शादी से पहले आप क्या थे….?
लखपति- करोड़पति….!!

 

चिंटू- यार यह बीवियां जो है ना…..
आतंकवादियों से भी खतरनाक हैं….!
पप्पू- वो कैसे….?
चिंटू- आतंकवादियों को या तो पैसे चाहिए या…
आपकी जान…. पर इन्हें तो दोनों चाहिए…..!!

 

बेचारा आदमी…..
जब सर के बाल ना आए तो “दवाई” ढूंढता है…..
जब आ जाते हैं तो “नाई” ढूंढता है…..
जब सफेद हो जाते हैं तो “डाई” ढूंढता है…..
और जब काले रहते हैं तो “लुगाई” ढूंढता है…..!!

लड़की- इस ड्रेस की क्या कीमत है….??
दुकानदार- सिर्फ 5 किस….!!
लड़की- और उस ड्रेस की….??
दुकानदार- 10 किस….!!
लड़की- दोनों ड्रेस पैक कर दो….
बिल दादी देंगी….!!