शादी के बंधन में बंधे मशहूर बॉलीवुड सिंगर्स सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर, फिल्म ‘कबीर सिंह’ में साथ गाया था सुपरहिट गाना

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और आये दिन हमे अपने चहीते सितारों से खुशखबरी सुनने को मिल रही है| बीते कुछ वक्त में कई नामी सितारे शादी के बंधन में बंधे हैं जिनमे एक्ट्रेस काजल अगवाल और नेहा कक्कड़ जैसे बड़े नाम शामिल है| और अब एक और जानी मानी सिंगिंग सेंसेशन की शादी की खबरें सामने आ रही है और जिन्हें इन्होने अपना हमसफर चुना है वो भी बॉलीवुड के मशहूर सिंगर की लिस्ट में दर्ज हैं| तो चलिए हम आपको मिलाते हैं इस खूबसूरत शादीशुदा जोड़ी से|

ये नाम हैं बॉलीवुड की मशहूर सिंगर परंपरा ठाकुर का जिन्होंने अपनी आवाज़ के जादू को लाखों के दिलों में घोला है और अपने गानों के दम पर आज इन्होने एक तगड़ी पहचान बनाई है| इन्होने सचेत टंडन को अपने हमसफर के रूप में चुना है जो के खुद भी एक सिंगर ही हैं| सचेत और परंपरा नें फिल्म कबीर सिंह में बेखयाली नाम का एक सोंग दिया था जो आज भी लोग गुनगुनाते हैं| और अब ये खूबसूरत सिंगिंग कपल हमेशा के लिए एक दुसरे के हो चुके हैं|

अपने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर दोनों नेण ही शादी ई तस्वीरें शेयर की हैं जिसके बाद इनके तमाम चाहने वाले इन्हें आगे के जीवन की शुभकामाएं और शादी की बधाइयां देते नजर आ रहे हैं| बता दें के ये दोनों एक दुसरे को काफी लम्बे वक्त से डेट क रहे थे| हालाँकि इन्होने अपना यह रिश्ता भी मीडिया के सामने नही आने दिया उर अक्सर ही दोनों महज़ दोस्तों की तरह नजर आये|

इन्स्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कते हुए सचेत नें लिखा है – ‘मेरे साथ पछले 5 सालों से रहने के लिए तुम्हारा धन्यवाद| आगे सचेत नें लिखा है के अगर वो परमपरा से और पहले मिले होते तो उनके संग वक्त बिताने का इन्हें और अधिक वक्त मिल पाता| फिर इन्होने लिखा है के उन्होंने एक साथ कई हारों और दुखों को एक साथ बीएस यह सोचकर उदा दिया के कभी न कभी तो वो सफल जरूर होंगे|

सचेत नें उन रातों के बारे में भी आगे लूख है जिन्हें उन्होंने परंपरा संग बिताया था और उनमे वो अपनी म्ह्ज़िल तलाश रहे थे जिसके लिए दोनों बिना सोये मेहनत में लगे थे और तलाश थी तो महज़ कामयाबी की| आगे सचेत ने बताया है के कभी भी उन्हें ऐसा महसूस नही हुआ के वो और परंपरा एक हो सकते हैं| उन्होंने बताया के कैसे जब साड़ी दुनिया उनके खिलाफ थी यो परंपरा उनके संग खड़ी रही|

और अंत में जब परंपरा नें सगाई की तस्वीर शेयर की तो भी तमाम फैन्स और चाहने वाले साचेत के साथ इन्हें देखकर हैरान से रह गये थे| वहीँ अगर बात करें इन दोनों की पहली मुलाकात की तो पहली बार ये दोनों साल 2015 में मिले थे और वहां एक सिंगिग रियलिटी शो का ये हिस्सा बने थे|

वहीँ अगर वर्कफ्रंट  की कहें तो परंपरा नें आज बॉलीवुड के कई बड़े गानों में अपनी आवाज़ दी है| और इनके पति सचेत भी एक मशहूर सिंगर बनने की राह में हैं|