मिस इंडिया रह चुकी हैं परेश रावल की पत्नी, पहली नजर में दे बैठे थे दिल, शादी के लिए बेले पापड़

परेश रावल बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी कॉमिक टाइमिंग के आगे बड़े-बड़े कॉमेडियन टिक नहीं पाते। बतौर विलन भी उन्होंने एक से बढ़कर एक रोल प्ले किए हैं। परेश रावल ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर देशभर में खूब नाम कमाया है। अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग, मजाकिया अंदाज और यूनिक पर्सनालिटी से परेश रावल लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

बता दें कि 30 मई को परेश रावल का जन्मदिन है। उन्होंने अपने 35 साल के करियर में हर तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। वह अपने अभिनय से किरदार को जीवंत कर देते हैं। इन्होंने अपना करियर विलेन के रूप में शुरु की थी परंतु अब यह अपनी जबरदस्त कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। चाहे विलेन का रोल हो या फिर कॉमेडी का, यह हर किरदार बखूबी तरीके से निभाना जानते हैं। परेश रावल का हर स्टाइल दर्शकों को बहुत पसंद आता है।

अगर किसी भी फिल्म में परेश रावल हैं तो फिर भले ही वह फिल्म चले या ना चले वह एंटरटेनिंग जरूर हो जाती है। परेश रावल ने अपनी फिल्मों में जितने अलग-अलग किरदार निभाए हैं उनकी पर्सनल लाइफ भी उतने ही रंगों से भरी हुई है। जी हां, अभिनेता परेश रावल की निजी जिंदगी बहुत खूबसूरत है। आज हम आपको अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हुई कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।

30 मई 1955 को मुंबई में जन्मे परेश रावल ने मुंबई से ही कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया। बचपन से ही परेश रावल को एक्टिंग का बहुत शौक था। वहीं वह अपनी युवावस्था में ही थिएटर से जुड़ गए थे। उन्होंने 1979 मिस इंडिया रहीं स्वरूप संपत से शादी की। परेश रावल की स्वरूप संपत से पहली मुलाकात साल 1975 में एक फंक्शन के दौरान हुई थी। स्वरूप संपत को देखते हुए परेश रावल उनको अपना दिल दे बैठे थे। उसी समय उन्होंने यह मन बना लिया था कि वह शादी करेंगे तो स्वरूप संपत से ही करेंगे।

लेकिन परेश रावल के लिए स्वरूप संपत से शादी करना इतना आसान नहीं था। इसके लिए परेश रावल को मशक्कत भी करनी पड़ी। 1979 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली अभिनेत्री स्वरूप संपत से अभिनेता परेश रावल ने साल 1987 में शादी की थी। दोनों की दोस्ती साल 1975 में ही हो गई थी। दोनों ही कॉलेज में पढ़ाई करते थे। स्वरूप संपत को देखते हुए परेश रावल उन पर फिदा हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त से कह दिया था कि अब मैं ऐसी लड़की से शादी करूंगा।

तकरीबन 12 साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों शादी के लिए सहमत हो गए और उन्होंने विवाह के बंधन में बंधने का फैसला किया। साल 1987 में परेश रावल और स्वरूप संपत ने शादी की।

इस शादी में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। बहुत ही साधारण तरीके से शादी की गई थी। शादी मुंबई के लक्ष्मीनारायण मंदिर में हुई थी। आपको बता दें कि अब स्वरूप संपत और परेश रावल दो बच्चों के माता-पिता हैं, जिनका नाम आदित्य और अनिरुद्ध है। अब यह अपना वैवाहिक जीवन खुशहाल जी रहे हैं।