मिस इंडिया रह चुकी हैं परेश रावल की पत्नी, पेड़ के नीचे लिए थे सात फेरे, ऐसी है इनकी लव स्टोरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता परेश रावल को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। परेश रावल ने अपने फिल्मी करियर में ऐसे ऐसे किरदार निभाए हैं, जो लोगों के दिलों पर छाप छोड़ गए हैं। परेश रावल ने अपनी बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों का पिछले चार दशकों से मनोरंजन किया है।

ऐसे बहुत से लोग होंगे, जिनको परेश रावल की निजी जिंदगी के बारे में अभी मालूम नहीं होगा। शायद ही किसी को पता होगा कि परेश रावल ने पूर्व मिस इंडिया से शादी की है। जी हाँ, अभिनेता ने पूर्व मिस इंडिया स्वरूप संपत संग शादी रचाई है। परेश रावल और उनकी पत्नी स्वरूप संपत की प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से बिल्कुल भी कम नहीं है।

आपको बता दें कि परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत ने किसी समय एक्टिंग की दुनिया में अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना लिया था। स्वरूप संपत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी कॉमेडी शो “ये है जिंदगी” से की थी। इसके बाद वह अन्य शोज में भी नजर आईं, जिनमें “ये दुनिया गजब की”, “आल दी बेस्ट” शामिल है। स्वरूप संपत ने फिल्मी दुनिया में कदम फिल्म “नर्म गर्म” से रखा था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सहायक भूमिका निभाई थी।

अब स्वरूप संपत अभिनय की दुनिया से दूर हो गई हैं परंतु स्वरूप संपत कुछ ऐसा कार्य कर रही हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई उन पर गर्व महसूस करता है और इनके इस काम के लिए इनकी खूब प्रशंसा भी होती है। स्वरूप संपत दिव्यांग बच्चों के लिए एक्टिंग सिखाने का कार्य करती हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह देश भक्त के शिक्षकों के लिए वर्कशॉप भी चलाती हैं और उन वर्कशॉप से शिक्षकों को अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वह बच्चों का भविष्य ठीक तरीके से संवार पाएं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत की अनोखी टीचिंग मेथड के लिए उन्हें दुनिया भर में सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल हुई। उन्हें Varkey Foundation के द्वारा ग्लोबल टीचर प्राइज भी दिया गया था। यह प्राइस दुनिया में सिर्फ 10 लोगों को ही दिया जाता है, जिसमें से एक स्वरूप संपत भी शामिल थीं।

स्वरूप संपत साल 1979 में मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं बल्कि स्वरूप संपत ने मिस यूनिवर्स के लिए भी एक बार भारत का नेतृत्व किया था। भले ही स्वरूप संपत पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं परंतु वह अपना जीवन बहुत साधारण तरीके से जीती हैं। परेश रावल और स्वरूप संपत एक ही कॉलेज में पढ़ाई किया करते थे और वहीं से इन दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ था।

आपको बता दें कि स्वरूप संपत मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लेना चाहती थीं, जिसके बारे में उन्होंने अपने पिताजी से भी कहा था, तब उनके पिताजी ने उन्हें मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए इजाजत दे दी थी। स्वरूप संपत का ऐसा बताना है कि परेश रावल ने भी उनके इस फैसले में उनका पूरा साथ दिया था।

परेश रावल और स्वरूप संपत एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और आखिर में इन दोनों ने विवाह करने का फैसला ले लिया। उसके बाद दोनों ने बहुत ही साधारण तरीके से शादी रचा ली। इन दोनों की शादी मुंबई के लक्ष्मीनारायण मंदिर में हुई थी।

एक इंटरव्यू के दौरान स्वरूप संपत ने यह बताया था कि परेश रावल के साथ उनकी शादी एक पेड़ के नीचे हुई थी। उनकी शादी में नव पंडित बुलाए गए थे और पेड़ के नीचे ही सात फेरे लेकर वह हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के जीवन साथी बन गए। आज इस खूबसूरत जोड़ी के दो बच्चे हैं, जिनका नाम आदित्य और अनिरुद्ध है।