करियर के पीक टाइम पर ही टीवी की जोधा ने कर ली थी शादी,आज एक बच्चे की मां हैं परिधि शर्मा

छोटे परदे पर कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने महज अपने एक किरदार से ही दर्शकों के बीच एक ऐसी पहचान बना ली जो बरसों तक याद रखी जाती है। अपने एक खास किरदार के चलते ये एक्ट्रेस घर घर में सबकी फेवरेट बन जाती हैं। इन्हीं एक्ट्रेसेस में से एक नाम है परिधि शर्मा का जिनकी छवि आज भी लोगों के दिलों में जोधाबाई के नाम से बरकरार है। बता दें कि परिधि ने साल 2013 में एकता कपूर के सीरियल जोधा अकबर में परिधि शर्मा ने महारानी जोधाबाई का किरदार निभाया था। जोधा के किरदार में लोगों ने परिधि पर खूब प्यार लुटाया। हालांकि परिधि शर्मा इन दिनों टीवी से दूरी बनाए हुए हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

MBA छोड़ एक्टिंग में लगाया मन-

आपको बता दें कि हाल ही परिधि शर्मा 34 साल की हुई हैं। आज हम आपको परिधि शर्मा से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। इंदौर में पली बढ़ी परिधि ने MBA की पढ़ाई की है। हालांकि बिजनेस फिल्ड में करियर बनाने की बजाय एक्ट्रेस का झुकाव एक्टिंग की तरफ रहा था। जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग पर जोर देना शुरु कर दिया। साल 2010 में परिधि शर्मा ने स्टार प्लस के सीरियल ‘तेरे मेरे सपने’ में काम किया लेकिन इस सीरियल से कुछ खास पहचान नहीं बना पाईं।

शादी की बात सबसे छुपाई-

बता दें कि जब परिधि ने सीरियल्स की दुनिया में डेब्यू किया था, उस समय परिधि पहले से ही शादीशुदा थीं। उन्होंने साल 2009 में अहमदाबाद के बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से शादी कर ली थी। लेकिन अपनी शादीशुदा होने की खबर परिधि ने काफी लंबे समय तक सबसे छुपा के रखी थी। जब साल 2013 में परिधि ने सीरियल जोधा अकबर में जोधा का किरदार निभाया तभी उनकी शादी का राज भी सबसे सामने खुला। सीरियल में मिली कामयाबी के पीछे का श्रेय परिधि ने पति और ससुराल वालों को दिया।

जोधाबाई के किरदार ने दिलाई पहचान-

परिधि शर्मा ने लगातार तीन साल तक जोधाबाई बनकर पर्दे पर राज किया। लेकिन अपनी इस सफलता को परिधि ज्यादा समय तक संभाल नहीं पाईं और कुछ ही समय बाद परिधी ने मेटरनिटी ब्रेक ले लिया। जिसके बाद परिधि ने करीब 2 साल के ब्रेक के बाद टीवी सीरियल शो ‘पटियाला बेब्स’ से कमबैक किया। बता दें कि इस शो में एक्ट्रेस ने एक टीनएजर बेटी की मां बबिता का रोल प्ले किया था जिसमें उन्हें काफी पंसद भी किया गया। इसके अलावा परिधि सीरियल ‘जग जननी मां वैष्णो देवी-कहानी माता रानी की’ में मां वैष्णो के रोल में दिखीं थी।

हर रिश्ते में परिधि हैं परफेक्ट-

वहीं परिधी की पर्सनल लाइफ की तो, परिधी और तन्मय की शादी को 11 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। शादी के बाद परिधि हर रिश्ता खूबसूरती से निभा रही हैं। बता दें कि परिधि एक परफेक्ट वाइफ और मॉम के अलावा एक जिम्मेदार बहू और लविंग भाभी भी हैं।


हाल ही में परिधि शर्मा का पूरा परिवार कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया था। जानकारी के मुताबिक परिधि के चार साल के बेटे को छोड़ परिवार के बाकी सभी सदस्य कोरोना संक्रमित थे। ऐसे समय में परिधि को अपने नन्हे बेटे से दूर रहना भी पड़ा था जो कि उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त था।

परिधि ने साल 2013 में एकता कपूर के सीरियल जोधा अकबर में परिधि शर्मा ने महारानी जोधाबाई का किरदार निभाया था। जोधा के किरदार में लोगों ने परिधि पर खूब प्यार लुटाया।