Site icon NamanBharat

राघव संग दिल्ली पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, पैपराजी ने पूछा- शादी में बुला रहे हो? सुनकर शरमा गईं एक्ट्रेस: Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दोनों ही पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों के मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए जाने के बाद इनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए थे। हालांकि, अभी तक दोनों ने ही कभी ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है लेकिन यह कपल लगातार साथ में स्पॉट किया जा रहा है।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को फिर दिल्ली के एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। दोनों मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। इससे पहले दोनों को मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होते हुए देखा गया था, जहां पैपराजी ने उनकी कई तस्वीरें खींची। खबर यह सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी महीने सगाई करने वाले हैं। इसी वजह से वह दोनों ही दिल्ली पहुंचे हुए हैं। लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस विषय में कुछ भी बताया नहीं है।

जब दिल्ली एयरपोर्ट पर पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा से उनकी शादी को लेकर सवाल किया तो परिणीति और राघव दोनों ही इस दौरान मुस्कुराने लगे। इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पैपराजी के सवाल पूछने पर शर्मा गए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कुछ दिनों से लगातार स्पॉट किए जा रहे हैं। दोनों की सगाई की खबरों के बीच मंगलवार को दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। यहां पर परिणीति चोपड़ा रेड कलर का सलवार कमीज पहने हुए नजर आई थीं। वहीं राघव चड्ढा ने ब्लैक शर्ट और बेज कलर का पैंट पहना हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों साथ में एयरपोर्ट से निकलते हुए नजर आ रहे हैं, जहां उनके साथ सिक्योरिटी के कुछ लोग भी मौजूद दिख रहे हैं।

इस वीडियो को पैपराजी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि एयरपोर्ट से बाहर आते ही दोनों कार में बैठकर वहां से निकल जाते हैं। इस दौरान पैपराजी उनके साथ की तस्वीरों के लिए रिक्वेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक पैपराजी कहता है कि “शादी में बुलाने वाले हो क्या परी?” इतना सुनते ही परिणीति चोपड़ा शर्माती हुई नजर आईं। वहीं राघव चड्ढा फोटोग्राफर की ओर देख रहे होते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट भी नजर आ रही है।

यहां देखें वीडियो


वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दोनों कार में बैठने जा रहे होते हैं तो पैपराजी उन्हें शादी के लिए बधाई देते हैं, जिसके बाद दोनों की दबी हुई मुस्कान खुलकर सामने आ जाती है और दोनों खुलकर हंसने लगते हैं। बता दें, रिपोर्ट्स की मानें, तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रोका सेरिमनी हो गई है। 13 मई को उनकी सगाई की रस्में हो सकती हैं। जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार और दोस्त मौजूद रहेंगे। उनकी शादी की प्लानिंग इस साल अक्टूबर में है।

 

 

 

 

Exit mobile version