किसी ने सोचा नहीं था कि परिणीति चोपड़ा के साथ हो सकता है इतना बुरा, फैंस संग बॉलीवुड भी है हैरान

परिणीति चोपड़ा हिंदी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। लोग इन्हे प्यार से परी भी कहते हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है और उनके अभिनय की लोगों ने तारीफ भी की है। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेमः तिरंगा ने इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म रिलीज के साथ ही बॉलीवुड ऑफिस पर औंधे मुंह जा कर गिरी। परिणीति की फिल्म कोड नेम तिरंगा की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग काफी खराब रही। इस फिल्म के नतीजे ने बॉलीवुड को बहुत बड़ा झटका दिया है।

आपको बता दें कि फिल्म के रिलीज के पहले दिन एक करोड़ तो क्या 50 लाख का आंकड़ा भी छू पाने में नाकाम रही है। वहीं दूसरे और तीसरे दिन भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब प्रदर्शन रहा है। बीते शुक्रवार के वीकेंड का जो नतीजा सामने आया है, वह एकदम निचले स्तर पर है। पहले दिन मात्र 25 लाख, दूसरे दिन 35 लाख और रविवार को करीब 40 लाख कुल जमा कर एक करोड़ का टिकट खिड़की पर कलेक्शन हुआ है, जो परिणीति चोपड़ा के लिए किसी बुरे सपने की तरह है।

प्रोड्यूसर को करोड़ों का घाटा

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा जैसी बड़ी स्टार की बहन हैं, जिसका फायदा उन्हें बहुत ज्यादा मिला। फिर यशराज फिल्म्स जैसे बैनर से उनकी शुरुआत हुई और पहली छह में से पांच फिल्में वहां से आईं। शुरुआती दो-तीन फिल्मों में उन्हें बैनर का लाभ और सफलता हासिल हुई परंतु बाद में जब यशराज का साथ छूट गया तो प्रियंका ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

वही परिणीति चोपड़ा का करियर उतार पर आ गया। वास्तव में देखा जाए तो कोड नेम: तिरंगा से यह साफ हो गया है कि परिणीति सोले एक्टर के तौर पर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नहीं ले जा सकतीं और उनके कैरियर का उठना काफी मुश्किल है, जब तक केसरी फिल्म वाले अक्षय कुमार जैसा स्टार उनके साथ ना हो।

आपको बता दें कि कोड नेमः तिरंगा से पहले परिणीति ने इंडिया की चैंपियन शटलर साइना नेहवाल की बायोपिक साइना का भी भार था। परिणीति फिल्म में साइना बनी थीं लेकिन फिल्म को सफलता हासिल नहीं हुई। 26 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल तीन करोड़ रुपये कमाए थे।

अब कोड नेमः तिरंगा में स्थिति और भी खराब है। ट्रेड के जानकारों का मानना है कि कोड नेमः तिरंगा का लाइफ टाइम बिजनेस साइना से भी कम डेढ़ करोड़ रुपये के ही आसापास रहेगा। परिणीति के करियर के लिए यह बहुत बड़ा झटका है।

डायरेक्टर भी नाकाम

आपको बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक रिभु दासगुप्ता के लिए भी यह फिल्म किसी लाल निशान से कम नहीं है। उन्होंने अमिताभ बच्चन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हिंदी में सबसे पहले तीन बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की रेडचिलीज के लिए नेटफ्लिक्स के वास्ते बार्ड ऑफ ब्लड जैसी फ्लॉप वेब सीरीज का निर्माण किया।

नेटफ्लिक्स पर ही परिणीति स्टारर उनकी रीमेक द गर्ल ऑन द ट्रेन। को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों के द्वारा भी पसंद किया गया लेकिन आखिर में उनकी कोड नेम: तिरंगा की बॉक्स ऑफिस पर यह दुर्गति है। यह महीने भर के अंदर दूसरा बड़ा झटका फिल्म के निर्माताओं रिलायंस एंटरटेनमेंट के लिए भी है।