‘मामाजी’ परितोष त्रिपाठी चढ़े घोड़ी ,मीनाक्षी संग बंधे शादी के बंधन में ,बाराती बनकर जमकर नाचे पंकज त्रिपाठी

टीवी एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी छोटे पर्दे का पॉपुलर चेहरा है जो कि मामाजी के नाम से भी बेहद मशहूर है| वही परितोष त्रिपाठी ने बीते 10 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी के साथ बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई है | इन दोनों ने दिल्ली और मुंबई के भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बेहद ही शाही अंदाज में शादी रचाई है| वही परितोष त्रिपाठी की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारों ने शिरकत किया जिसमें पंकज त्रिपाठी से लेकर ऋत्विक धनजानी और गीता कपूर तक के नाम शामिल है|

परितोष त्रिपाठी और मीनाक्षी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है जो कि इन दिनों जमकर वायरल हो रही है और इस कपल को इनके तमाम फैन्स शादी की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं| बता दे परितोष और मीनाक्षी की शादी देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में बेहद ही धूमधाम से संपन्न हुई है|

वहीं इसी रिजॉर्ट में कपल का प्री वेडिंग फंक्शन भी संपन्न हुआ है| वही सोशल मीडिया पर अब परितोष और मीनाक्षी की शादी की खूब सारी तस्वीरें और वीडियोस सामने आ चुकी है जो कि इन दिनों जमकर वायरल हो रही है| वही इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं और सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें काफी ट्रेंड कर रही है|

सोशल मीडिया पर परितोष और मीनाक्षी की शादी की जो तस्वीरें सामने आई है इन तस्वीरों में कपल शादी के जोड़े में सजा बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है और अपनी शादी के मौके पर जहां परितोष ने वाइट और पिंक कलर की शेरवानी पहना हुआ है वही उनकी दुल्हन मीनाक्षी रानी पिंक कलर का लहंगा पहने हुए बला की खूबसूरत नजर आ रही है|

मीनाक्षी ने हेवी नेकलेस, सटल मेकअप और एक माथा पट्टी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है| इस कपल की शादी की जो तस्वीरें सामने आई है उसमें यह दोनों मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं और दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है|

वही परितोष और मीनाक्षी की शादी में शामिल हुए बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने शादी के समारोह की रौनक बढ़ा दी और इस शादी में पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए थे| वही शादी के अलावा पारितोषिक और मीनाक्षी की प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है जिसमें से हल्दी सेरिमनी की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें परितोष और मीनाक्षी जमकर हल्दी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं| शादी में गीता कपूर. खेतान सिंह, गुंजन तिवारी, नाज, प्रियांशु सिंह, नितिन बंसल और इश्तियाक खान जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने शामिल होकर महफिल में चार चांद लगा दिया|

गौरतलब है कि परितोष त्रिपाठी छोटे पर्दे के बेहद पॉपुलर और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं और उन्होंने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म काशी इन सर्च आफ गंगा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी| इसके बाद परितोष ने कई फिल्मों में काम किया हालांकि इन्हें सबसे ज्यादा पापुलैरिटी डांस रियलिटी शो सुपर डांसर से मिली है जिसमें परितोष मामाजी के किरदार में नजर आए थे| आज भी परितोष अपने इस किरदार के लिए जाने जाते हैं|