फनी जोक्स : पति फेसबुक पर उलझा था.. तभी पत्नी (रोमांटिक मूड में )- I LOVE YOU ,पति – कोई नई बात हो तो बताओं

जोक्स की दुनिया में आप सबका एक बार फिर से स्वागत है और आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

 

यमराज (औरत से) – चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत – बस दो मिनट दे दो।
यमराज – दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी…?
औरत – फेसबुक पर स्टेटस डालना है, ‘Traveling to yamlok’!
यह सुनकर यमराज ही हो गए बेहोश…!!!

 

सब्जीवाला – भैया, मैडम जी इंग्लिश मीडियम से पढ़ी हैं क्या…?
पति आश्चर्यचकित होते हुए – हां लेकिन तुम्हे कैसे पता…?
सब्जीवाला – क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और
कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं!

 

पप्पू – यार, लड़कियों का ही अच्छा है।
शादी से पहले पापा की परी होती हैं और
शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
गप्पू – और लड़के…?
पप्पू – लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं
और शादी के बाद बीवी से।

 

लड़का परीक्षा हॉल में परेशान बैठा था….
टीचर – क्या हुआ प्रश्न कठिन हैं क्या…?
लड़का – नहीं सर, मैं तो ये सोच रहा हूं कि
इस प्रश्न का उत्तर किस जेब में है।

 

समय एक सा नहीं रहता यारो,
सबका बदलता है…!
जो कपडे अंग्रेजों के गवर्नर
पहनकर लोगों को डराते थे,
आज हमारे बैंड वाले पहनते हैं…!

भक्त- भगवन मैं पापी हूँ…मुझे दर्द दो…!
मुझे बबार्द कर दो….!
परेशानी दो…!
मेरे पीछे भूत लगा दो….!
भगवान- अबे एक लाइन में बोल ना….
बीवी चाहिए….!!

असली खगोलशास्त्री तो परिवार में ही होते हैं…..!
एक मां- जो बचपन में चांद दिखाती थी….!
दूसरे पापा- जो एक ही थप्पड़ में सारा ब्रह्माण्ड दिखा देते थे….!
और तीसरी पत्नी- जो दिन में तारे दिखाती है….!
ये नासा वासा तो सब भ्रम है….!!

इश्क में ये अंजाम पाया है…..!
हाथ-पैर टूटे और मुंह से खून आया है….!
अस्पताल पहुंचा तो नर्स ने फरमाया है…..!
बहारों फूल बरसाओ….
किसी का महबूब एंबुलेंस में आया है….!!

एक आदमी पुलिस स्टेशन आया और बोला-
मुझे अर्रेस्ट कर लो….!
मैंने अपनी पत्नी के सर पर डंडा मारा है….!
पुलिस- क्या वो मर गयी….?
आदमी- जी नहीं वो तो बच गई….
अब मेरी खैर नहीं….!!

पप्पू की पत्नी (मौसम देखकर)-
आज तो आंधी आएगी…..!
पप्पू- 10 साल के तूफान झेल रहा हूं….
आंधी क्या बिगाड़ लेगी मेरा…..!
फिर हुई बेचारे पप्पू की जोरदार कुटाई….!!

एक बार पप्पू जंगल में जा रहा था….!
अचानक भालू देखकर सांस रोककर…
जमीन पर लेट गया….!
ये देखकर भालू आया और उसके कान में बोला-
साले भूख नहीं है….!
वरना कहानी तो बचपन में मैंने भी सुनी है….!!

 

एक मच्छर तूफान में फंसा हुआ था….!
रास्ते में एक पेड़ मिला….
मच्छर पेड़ से लिपट गया….!
जब तूफान निकल गया तो….
मच्छर पसीना पोंछते हुए बोला-
“अगर आज मैं नहीं होता तो यह पेड़ गिर ही जाता”……!!

पप्पू- यार फेंकू यह चुनाव….
कितने चरणों में होंगे….?
फेंकू- दो चरणों में….!
पप्पू- कैसे….?
फेंकू- पहले वह आपके चरणों में होंगे….
फिर आप उनके चरणों में होंगे….!!