मजेदार जोक्स : पति -जानू मैं तुमसे माफ़ी मांगना चाहता हूँ .पत्नी -वो क्यों ? पति -जब भी मैं तुमसे प्यार करता हूँ

इस भागदौड़ भरी जिंदगी मे कई बार हम सुख और दुख से जुड़े हुए अनुभव से जुड़े रहते है। हमारा जीवन इन्ही सुख और दुख की दो पटरियों पर चलता रहता है। पर इन दो पटरियों पर चलते हुए क्या कभी आपने इन तनावमुक्त जीवन से बाहर निकलने के बारे मे सोचा है तो शायद आपका जवाब होगा नही क्योकि इसके लिए या तो आप अपने आपको समय नही दे पाते है।। मनुष्य के हंसते-खेलते जीवन में बीमारी विछोह, अपमान, असफलता अनेक दु:खद पटरियों से चलकर जीवन की गाड़ी दु:ख एवं निराशा के स्टेशन पर जाकर खड़ी हो जाती है। तब कुछ समय अपने आपको दे पाना बहुत ही मुश्किल होता है। हमें जीवन के अनेक उदास क्षणों को खुशहाल बनाने का प्रयास करना चाहिए।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए  कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आयें है जिन्हें  पढके आप हंसते  हुए  लोटपोट हो जायेंगे  तो चलिए चुटकुले की ओर…

1.जो महिला ऑनलाइन नहीं आई तो समझ लो कि
आज उसकी काम वाली नहीं आई,
जो मर्द ऑनलाइन नहीं आया तो समझ लो कि
आज उसकी बीवी सामने ही बैठी है।

2.पापा – बेटा, अमेरिका में 15 साल के बच्चे भी
अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं…!
पप्पू – लेकिन पापा, भारत में तो एक साल का बच्चा
भागने भी लगता है…!

3.पत्नी- सुनो जी, आपकी वह नीली शर्ट मुझसे जल गई है।
पति- कोई बात नहीं डार्लिंग, मेरे पास वैसी एक और शर्ट है,
पत्नी- मुझे पता है, इसलिए मैंने उस शर्ट से कपड़ा
काटकर जली हुई शर्ट पर लगा दिया है।

4.पप्पू परेशान होकर बड़बड़ा रहा था…
बहुत साल पहले एक बाबा ने कहा था कि…
भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा…
अब पता चला कि वो तो वजन की बात कर रहा था…!!!

5.पुलिस वाले दरवाजा खटखटाते हैं…
महिला – कौन…?
पुलिस – जी हम पुलिस हैं, आपके पति का एक्सीडेंट हो गया है,
उनके ऊपर से गाड़ी गुजर गई है, वो एकदम पापड़ बन गए है…!
महिला – तो दरवाजा खोलने की क्या जरुरत है,
नीचे से ही सरका दो…!!!

6.पत्नी आधे घंटे से मोबाइल के कैमरे के लेंस को दुपट्टे से घिस रही थी…
पहले सेल्फी लेती और फिर डिलीट कर देती…
पति लैपटॉप पर काम करते-करते ये नजारा चुपचाप देख रहा था…
काफी देर सब्र करने के बाद जब पति से रहा न गया तो
उसने बोल ही दिया- एक बार मुंह पर भी कपड़ा मार के ट्राई कर लो…।
बस फिर क्या… अब पति पांच दिन से घर के सारे काम कर रहा है…!!!

7.मास्टरजी- ये बताओ कौन ज्यादा गुस्सा करता है…..?
लड़का या लड़की….?
पप्पू- जाहिर सी बात है… लड़की….!
मास्टरजी वो कैसे….? साबित करो….
पप्पू- देखो वो फर्स्ट बेंचवाली पिंकी….मुझे किस करेगी तो मैं गुस्सा नहीं करूँगा….
लेकिन मैं पिंकी को किस करूँगा तो….पिंकी जरूर गुस्सा हो जायेगी….!!

8.मुन्ना – सर्किट, बोले तो… ये Ford क्या है?
सर्किट – भाई गाड़ी है…गाड़ी..!
मुन्ना – तो फिर, ये Oxford क्या है…?
सर्किट – सिंपल है भाई, OX माने बैल और Ford माने गाड़ी…
Oxford बोले तो बैलगाड़ी….!!!

9.पति ने ऑफिस से पत्नी को फोन किया…
पति – हैलो… खाने में क्या है?
पत्नी – जहर
पति – तो फिर एक काम करना तुम खा कर सो जाना,
मैं देर से आऊंगा…!!