एक-दूजे के हुए पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, लिए सात फेरे, देखें जयमाला से लेकर मंडप की तस्वीरें

अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। 12 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पायल रोहतगी ने अपने जीवन के प्यार संग्राम सिंह के साथ शादी के सात फेरे ले लिए हैं और यह हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने शादी के लिए गुजरात या हरियाणा नहीं बल्कि आगरा शहर चुना है। दोनों ने जेपी पैलेस में शादी रचाई है। अब दोनों पति-पत्नी बन गए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी की तस्वीरें आईं सामने

आपको बता दें कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहते थे। उनकी शादी का इंतजार कर रहे फैंस अब काफी खुश हैं, क्योंकि अब यह कपल एक-दूजे का हो गया है। शादी के बाद इन दोनों सितारों ने इस प्राइवेट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं और शादी की रस्में करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस कपल की शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें कई जगह पायल रोहतगी भावुक भी नजर आ रही हैं। वहीं दूल्हा बने संग्राम सिंह अपनी दुल्हनिया का हाथ हमें हुए और उन्हें संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। यूजर्स ने दोनों को इस नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में पायल-संग्राम दोनों ही बहुत खूबसूरत देख रहे हैं। जयमाला की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पायल और संग्राम बहुत खुश हैं और एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं परिवार वाले स्टेज पर दोनों पर फूल बरसाते हुए दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि इस खास मौके पर दोनों के परिवार के सदस्य और कुछ बहुत करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया था। दूल्हे राजा बने पहलवान संग्राम सिंह शादी में क्रीम कलर की शेरवानी पहने हुए थे। इसके साथ ही उसी रंग की पगड़ी भी उन्होंने पहली थी। वहीं इस खास मौके पर पायल रोहतगी सुर्ख लाल कलर का लहंगा पहने नजर आईं। हाथ में लाल कलर का चूड़ा और गले में भारी-भरकम सेट और मांग टिका लगाए अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही थीं। जयमाला के बाद दोनों ही सितारे सीधे मंडप में पहुंचे।

जैसा कि आप सभी लोग इस तस्वीर को देख सकते हैं। यह शादी की रस्मों के दौरान की फोटो है। इसमें पायल रोहतगी और संग्राम सिंह हवन में आहुति डालते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों के चेहरे पर खुशी भी साफ साफ झलक रही है।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह हवन के इर्द-गिर्द फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि संग्राम सिंह आगे हैं और उनके पीछे पायल रोहतगी मुस्कुराती हुई दिख रही हैं।

आप इस फोटो में देखें कि संग्राम सिंह पायल रोहतगी को मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पायल को संग्राम की इसमें मदद करते हुए भी देखा जा सकता है।

इस तस्वीर में संग्राम पायल की मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। शादी की तस्वीरों को कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए यह लिखा “पायल का संग्राम।” इस फोटो में पायल रोहतगी काफी इमोशनल लग रही हैं।