पायल रोहतगी ने हाथों में रचा ली पिया के नाम की मेहंदी, पिंक-नारंगी सूट में लग रहीं बेहद सुंदर, देखें तस्वीरें

अभिनेत्री पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जी हां, कंगना रनौत के “लॉकअप” (LockUpp) की रनरअप रहीं पायल रोहतगी बहुत ही जल्द अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और पहलवान संग्राम सिंह (Sangram Singh) की दुल्हनिया बनने वाली हैं। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसी हफ्ते यह दोनों शादी करने वाले हैं। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं।

आपको बता दें कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया, जिसके बाद दोनों ने विवाह के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया। यह दोनों शादी करने से पहले लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। “लॉक अप” में रहने के दौरान संग्राम सिंह ने यह खुलासा किया था कि वह पायल रोहतगी से शादी करने वाले हैं। यह कपल काफी समय से शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। लेकिन अब आखिरकार बहुत ही जल्द यह दोनों एक-दूजे के होने जा रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री और लॉक अप स्टार पायल रोहतगी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर पायल रोहतगी की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पायल रोहतगी ने अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचा ली है। तस्वीरों में पायल बहुत सुंदर लग रही हैं।

पायल रोहतगी ने लगवाई संग्राम सिंह के नाम की मेहंदी

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पायल रोहतगी ने अपने मेहंदी से सजे हाथ-पैर फ्लॉन्ट किए। खूबसूरत मुस्कान के साथ पायल रोहतगी का चेहरा नई-नवेली दुल्हन की तरह दमक रहा है। पायल रोहतगी की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इस वक्त उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

आपको बता दें कि बुधवार को अपने घर पर मेहंदी सेरेमनी होस्ट की गई। बहुत ही जल्द पायल अपने मंगेतर संग्राम सिंह के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाली हैं। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी 9 जुलाई को आगरा में हो रही है।

पायल रोहतगी ने कुछ समय पहले ही अपनी शादी का ऐलान किया था। 37 साल की पायल रोहतगी बहुत ही जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। वहीं फैंस भी उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। पायल और संग्राम ने डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान किया है। इसलिए दोनों पूरे परिवार के साथ आगरा पहुंचे। इससे पहले दोनों ने प्री-वेडिंग तस्वीरों को शेयर किया था।

पायल रोहतगी ने कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान संग्राम के साथ शादी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट साझा की थी। उन्होंने कहा था कि “मेरे जीवन में मैंने जिससे प्यार किया, उससे शादी करना बहुत अच्छा लग रहा है। हमने एक दूसरे के साथ 12 साल बिताए हैं, फिर भी यह रिश्ता और केमिस्ट्री बहुत नई लगती है। हमने अपने व्यक्तिगत व्यक्तित्व को बनाए रखा है।”

आपको बता दें कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 12 साल से रिश्ते में हैं। उन्होंने साल 2014 में सगाई कर ली थी। ये दोनों 14 जुलाई को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी भी देने वाले हैं।