इन 5 राशियों के लोग ज्यादा की चाह में हमेशा रहते हैं दुखी, जीवन में कभी नहीं होते संतुष्ट

संसार में कई प्रकार के लोग रहते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने जीवन में जितना मिलता है उसी में संतुष्ट हो जाते हैं। परंतु बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो संतुष्ट नहीं होते हैं। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि संतोषी व्यक्ति हमेशा अपने जीवन में सुखी रहता है। संतोष एक ऐसा शस्त्र है जिससे व्यक्ति अपना जीवन सुखी कर सकता है और दुनिया को जीत सकता है परंतु कुछ लोगों के पास सब कुछ होते हुए भी वह खुश नहीं रहते हैं। उनको कभी भी चीजों को लेकर संतुष्ट महसूस नहीं होता है। उनके पास जो चीजें होती हैं, उनकी कभी कदर नहीं करते और दूसरी चीजों से अधिक से अधिक उम्मीद करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी पांच राशियों के लोग बताए गए हैं जो अपने जीवन में कभी भी संतुष्ट नहीं रहते हैं। यह राशियां ज्यादा की चाह में हमेशा दुखी रहती हैं और भागदौड़ से अपने शरीर को कष्ट देते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है उनका स्वामी ग्रह मंगल होता है। मंगल ग्रह को पराक्रम और उत्साह का कारक माना गया है। इस राशि वाले लोग बहुत ही खुद्दार प्रवृत्ति के माने गए हैं। यह अपने जीवन में कुछ ना कुछ चाहने की कोशिश करते रहते हैं। जिसके कारण इनका जीवन काफी भागदौड़ भरा रहता है। इनको अपने जीवन में बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और इनको जोखिम उठाना भी बहुत पसंद होता है। इस राशि के लोग नए अनुभव की तलाश में निकल पड़ते हैं। इस राशि वाले लोग अपने आसपास की चीजों से बहुत कम खुश और संतुष्ट हो पाते हैं। इनके अंदर ज्यादा की चाह हमेशा बनी रहती है।

मिथुन राशि

जिन लोगों की मिथुन राशि होती है उनका ग्रह स्वामी बुध ग्रह होता है। इन राशि वाले लोगों की जीवन में दो पहलू होते हैं। पहला ये है कि यह मिलनसार और समाजिक होते हैं और यह हमेशा मौज मस्ती करने के लिए सबसे आगे रहते हैं और दूसरा पहलू यह है कि यह हमेशा बेचैन, गंभीर और चिंता में डूबे रहते हैं। इस राशि के लोग हर चीज से जल्दी ऊब जाते हैं और नई की तलाश में लग जाते हैं। इस राशि के लोग आसपास की चीज़ों से कभी खुश नहीं रहते हैं। इस राशि के लोग हमेशा दूसरे का देखते हैं। उनके मन में यही रहता है कि दूसरे ने आखिर यह चीज कैसे हासिल की है? वह भी उस चीज को हासिल करने की कोशिश में लग जाते हैं। अधिक की चाह में यह अपने जीवन में कभी भी संतुष्ट नहीं हो पाते हैं।

कन्या राशि

जिन लोगों की कन्या राशि है, उनका ग्रह स्वामी बुध होता है। इस राशि के लोगों के मन में बहुत ही बातें घूमती रहती हैं। इनके मन में क्या चल रहा है यह कोई नहीं जान सकता है। यह लोगों से ज्यादा मिलना-जुलना पसंद नहीं करते हैं। यह बहुत आलसी भी होते हैं। यह हर चीज से असंतुष्ट रहते हैं। वैसे तो यह अपने सभी काम खुद करना पसंद करते हैं परंतु कभी-कभी यह अपने काम से नहीं खुश नहीं हो पाते हैं। इस राशि के लोग अपने जीवन में कभी संतुष्ट नहीं हो पाते हैं।

मकर राशि

जिन लोगों की मकर राशि है, उनका ग्रह स्वामी शनि देव हैं। इस राशि के लोग कभी भी किसी काम को लेकर संतुष्ट नहीं हो पाते हैं क्योंकि इनमें कुछ ज्यादा ही पाने की चाहत रहती है। यह सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। अगर इनमे कुछ पाने की चाहत है तो वह उसको पाकर ही दम लेते हैं। इस राशि के लोग हर चीज में किसी न किसी प्रकार की कमी निकालते रहते हैं, जिसके चलते यह हमेशा परेशान रहते हैं।

मीन राशि

जिन लोगों की मीन राशि है, उनका ग्रह स्वामी बृहस्पति देव होते हैं। इस राशि के लोग बहुत जल्दी उत्तेजित हो जाते हैं और यह हर चीज को लेकर काफी बेचैन भी रहते हैं। इस राशि के लोग कुछ ना कुछ काम करने में लगे रहते हैं, जिसकी वजह से यह चीजों का आनंद नहीं ले पाते परंतु जिस चीज के लिए यह काम कर रहे हैं उसका भी खुद आनंद नहीं ले पाते हैं। इस राशि के लोग ज्यादा पाने की चाहत में जीवन भर दुखी रहते हैं। यह कभी भी संतुष्ट नहीं हो पाते हैं और इनका जीवन काफी भागदौड़ भरा रहता है।