Photos: 80 के दशक के इन एक्टर्स के सिर पर जब सजा था शादी का सेहरा, देखिए कैसे लग रहे थे

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से सितारे हैं जिनके प्रति लोगों की दीवानगी देखने को मिलती है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे विवाह के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में अभिनेता वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से विवाह किया है। जबकि आने वाले दिनों में भी कई बड़े सितारे शादी के सात फेरे लेने वाले हैं। आप सभी लोगों ने पर्दे पर तो बॉलीवुड के सितारों को दूल्हा दुल्हन बनते हुए देखा होगा लेकिन आज हम आपको 80 के दशक के कुछ मशहूर एक्टर्स की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिनमें वह असल जिंदगी में दूल्हा बने थे। तो चलिए देखते हैं दूल्हे के अवतार में यह एक्टर्स कैसे दिख रहे थे।

अनिल कपूर

अनिल कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाना जानते हैं। एक समय था जब जवानी में अनिल कपूर के ऊपर कई अभिनेत्रियां फ़िदा थीं लेकिन अनिल कपूर को सक्सेफुल मॉडल रहीं सुनीता से प्यार हुआ था। आपको बता दें कि उस समय के दौरान अनिल कपूर इस इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे लेकिन “मशाल” फिल्म की रिलीज के बाद जब अनिल कपूर को सफलता प्राप्त हुई तो उन्होंने वर्ष 1984 में सुनीता से विवाह कर लिया।

मिथुन चक्रवर्ती

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली की जोड़ी रही है। आपको बता दें कि इन दोनों की शादी शुदा जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। ऐसा कहा जाता है कि योगिता बाली ने मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के लिए अपने पति किशोर कुमार को तलाक दिया था। उसके बाद साल 1979 में मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली विवाह के बंधन में बंध गए थे।

ऋषि कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को भला कौन नहीं जानता। यह किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों में से एक रही है। आपको बता दें कि 22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर और नीतू सिंह विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए थे। इन दोनों की शादी और रिसेप्शन पार्टी में पूरा बॉलीवुड मेहमान के रूप में आया था। आपको बता दें कि 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। यह काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

जैकी श्रॉफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक नाम जैकी श्रॉफ का भी आता है। इन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में अच्छा खासा नाम कमाया है और लोग उनके अभिनय को बेहद पसंद भी करते हैं। आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ पहली ही नजर में आयशा की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। 5 जून 1987 को जब आयशा का 27वां जन्मदिन था, तब जैकी श्रॉफ ने उनके संग सात फेरे लिए थे।

सनी देओल

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल ने ब्रिटिश-इंडियन पूजा से जुलाई 1984 में शादी की थी। सनी देओल ने पूजा देओल के साथ अपनी शादी को काफी लंबे समय से छुपा कर रखा था। इन दोनों की शादी की बात सबके सामने आने के बाद भी पूजा मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं।

संजय दत्त

इस लिस्ट में हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता संजय दत्त का भी नाम है। फिल्मों के साथ-साथ संजय दत्त अपनी निजी जीवन को लेकर भी खूब चर्चा में छाए रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेता संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं लेकिन यह तस्वीर उनकी पहली शादी की है। वर्ष 1987 में संजय दत्त ने रिचा शर्मा के साथ न्यूयॉर्क में विवाह किया था।