बॉलीवुड के इन सितारों की वेडिंग रिसेप्शन का हिस्सा बने थे पीएम मोदी, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड जगत के सितारे अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों का केंद्र बने रहते हैं। इसमें उनकी फिल्मों से जुड़े फंक्शनस के साथ-साथ शादियों तक के चर्चा चारों ओर सुनने को मिलते हैं। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। तो आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन शादियों के बारे में खास जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर गेस्ट पहुंचे थे। उस दौरान शादी फंक्शनस में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।

अनुष्का शर्मा- विराट कोहली

बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने इटली में सीक्रेट वेडिंग कर हर किसी को हैरान कर रख दिया था। लेकिन भारत में आने के बाद उन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन दी। इस रिसेप्शन में देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इसके अलावा इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मेहमान शामिल हुए थे। दिल्ली में आयोजित की गई इस वेडिंग रिसेप्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं थीं। जिन्हें फैंस द्वारा बेहद पसंद किया गया था।

आहना और वैभव वोरा

इसके अलावा अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी आहना और वैभव वोरा की शादी की तस्वीरें तो आपने देखी ही होंगी। जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। इस शादी में भी नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे और उन्होंने खूब तस्वीरें खिचवाईं थीं। आहना की शादी में ज्यादातर राजनीति और कारोबार से जुड़ी दिग्गज हस्तियां सहित बॉलीवुड के सुपरस्टारर्स शामिल हुए थे।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

पीएम मोदी भी देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की वेडिंग रिसेप्शन में भी शामिल हुए थे। इस वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन भी दिल्ली में किया गया था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस संग पीएम मोदी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।

विपक्षी पार्टी के नेता के बेटे की शादी आए नजर

आपमें से कम लोगों ने ही सुना होगा जिसमें कोई नेता किसी विपक्षी पार्टी में पहुंचा हो। ऐसा ही कुछ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के बेटे आविष्कार सिंघवी की शादी में हुआ। दरअसल, इस शादी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। बता दें कि ये शादी साल 2015 में दिल्ली में ही हुई थी।जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया लंबे समय तक चर्चा में रहीं थीं।

कुश सिन्हा की शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश की शादी में भी पीएम मोदी पहुंचे थे। यह शादी भी साल 2015 में हुई थी। इस शादी की तस्वीरें अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल अकाउंट ट्वीटर पर शेयर की थीं। इसी के साथ सोनाक्षी ने पीएम मोदी को इस खास मौके पर आने के लिए आभार भी व्यक्त किया था।

हरभजन सिंह और गीता बसरा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की वेडिंग रिसेप्शन के अलावा पीएम मोदी हरभजन सिंह और गीता बसरा की रिसेप्शन में भी पहुंचे थे। यह रिसेप्शन भी दिल्ली में आयोजित किया गया था। जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं थीं।