Site icon NamanBharat

पुष्य नक्षत्र से प्रजापति नाम का बना शुभयोग, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ, किस्मत देगी साथ

ग्रह-नक्षत्रों में होने वाला बदलाव मनुष्य के जीवन को भिन्न-भिन्न प्रकार से प्रभावित करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की राशि में शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में फल की प्राप्ति होती है। ब्रह्मांड में लगातार फेरबदल होने के कारण कई शुभ योग बनते हैं जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। आपको बता दें कि पुष्य नक्षत्र होने से प्रजापति नाम का शुभ योग बन रहा है, इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि नाम का बड़ा योग भी बन रहा है। आखिर यह शुभ योग आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव डालने वाले हैं? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को लेकर काफी चिंतित रहना पड़ सकता है। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। इस राशि के लोग अपने प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आप लोगों के बीच दूरियां बनेगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप अपनी प्रिय वस्तु संभाल कर रखें अन्यथा गुम होने की आशंका बन रही है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को शुभ योग का अच्छा फायदा मिलेगा। आप पराक्रमी बने रहेंगे। आपके पराक्रम से अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार की किसी महिला की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार में आप विस्तार कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन की समस्याओं का हल निकल सकता है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को धन लाभ मिल सकता है। निवेश संबंधित कार्यों के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ नतीजे मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। दान-पुण्य में आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के भाग्य के सितारे चमकते हुए नजर आ रहे हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। प्रेम-व्यापार में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। आपके कामकाज की योजनाएं सफल रहेंगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। इधर-उधर के कामों में अधिक धन खर्च होने के कारण आप अधिक परेशान रहेंगे। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर मिल सकता है। आप बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा मान सम्मान को हानि पहुंच सकती है। पिता के सहयोग से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक धन के मामले में भाग्यशाली साबित रहेंगे। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार की स्थिति में सुधार आएगा। भागीदारों के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपने जीवन में तरक्की के बहुत से मार्ग हासिल हो सकते हैं। व्यापार में आपको भारी लाभ प्राप्त होगा। आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। व्यापार में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को भाग्य के सहारे कुछ लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन में तरक्की के कई मार्ग नजर आएंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित रहने वाले हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय काफी कठिन रहने वाला है। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर नोकझोंक होने की संभावना बन रही है। आप हर मामले को बैठकर शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। जीवन के उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आपको काफी संयम और धैर्य बनाए रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का जीवन खुशी पूर्वक व्यतीत होने वाला है। व्यापारी वर्ग के लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। आपका कामकाज ठीक प्रकार से चलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय शुभ रहने वाला है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को शत्रु पक्ष परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको संभल कर रहना होगा। पैसों के मामले में आप समझदारी से काम लीजिए। यदि आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। व्यापार-धंधा आपका अच्छा चलेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. कोई पुरानी चिंता दूर होगी। विवाह योग्य लोगों का शीघ्र ही विवाह होने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आप नौकरी के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। भाग्य से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। यदि आप कोशिश करेंगे तो अपने सभी कार्य सफल कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव दूर हो सकता है।

Exit mobile version