शादी वाले दिन दुल्हन के टूट गए दोनों पैर, फिर दूल्हे ने लिया ये फैसला, हर कोई कर रहा तारीफ

शादी जीवन का एक ऐसा खास पल होता है जो हर इंसान के जीवन में आता है। अक्सर देखा गया है कि शादी-ब्याह में दहेज की मांग पूरी ना होने की वजह से अक्सर शादियां टूट जाती हैं या फिर लड़की और उसके परिवार वालों में कोई कमी होने पर अक्सर लोग मंडप में पहुंचने और जयमाला होने के बावजूद भी शादियां तोड़ देते हैं परंतु आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप खुद तारीफ करेंगे। दरअसल, एक मामला प्रतापगढ़ से आया है। यहां पर एक शख्स ने इंसानियत और मोहब्बत की मिसाल पेश की है। जिसे लोग सालों साल तक याद रखेंगे।

आपको बता दें कि शादी के चंद घंटों पहले ही दुल्हन के साथ एक हादसा हो गया था, जिस हादसे में दुल्हन के दोनों पैर टूट गए थे। इसके बावजूद भी शख्स ने अपने रिश्ते को कबूल किया और स्ट्रेचर पर ही सात फेरे लिए। शायद आप लोगों को यह खबर किसी फिल्म की कहानी की तरह लग रही होगी, लेकिन यह कहानी असल जिंदगी की है। इस शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है।

8 दिसंबर को शादी हो गई थी पक्की

आपको बता दें कि प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके की रहने वाली आरती मौर्य की शादी नजदीक के ही गांव के अवधेश के साथ पक्की हो गई थी। 8 दिसंबर को बारात आनी थी। शादी के माहौल में दोनों ही घरों में शहनाइयां बज रही थी। परिवार के सभी लोग और दूसरे मेहमान शादियों की तैयारियों में जुटे हुए थे। आपको बता दें कि दूल्हा अवधेश नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। शादी वाले दिन दुल्हन वालों के घर पर काफी मेहमान आए हुए थे। घर में खुशियों का माहौल बना हुआ था। सभी लोग शाम की बारात के लिए तैयारियां कर रहे थे। इसी बीच दोपहर करीब 1:00 बजे दुल्हन के साथ एक हादसा हो गया। दरअसल, घर में एक बच्चे को बचाने के चक्कर में आरती छत से नीचे गिर गई।

हादसे में दुल्हन के दोनों पैर हो गए फ्रैक्चर

छोटे बच्चे को बचाने के चक्कर में दुल्हन आरती का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई। जिसकी वजह से रीढ़ की हड्डी पूरी तरह से टूट गई। कमर और पैर समेत शरीर के दूसरे हिस्सों में भी काफी गंभीर चोट आई थी। जल्दीबाजी में आरती को पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। अचानक से ही यह हादसा होने की वजह से सभी लोग काफी परेशान हो गए। डॉक्टरों ने आरती को प्रयागराज के अस्पताल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों का ऐसा बताना था कि फिलहाल में वह अपंग हो गई है। वह कई महीनों तक बिस्तर से हिल नहीं सकती। जब घरवालों को यह बात पता चली तो सभी लोगों के होश उड़ गए।

दूल्हे ने स्ट्रेचर पर ही लिए सात फेरे

सभी लोगों को यह लग रहा था कि लड़का अब शादी से इंकार कर देगा परंतु लड़के ने जो कदम उठाया उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। आपको बता दें कि परिवार वालों ने दूल्हे अवधेश और उसके घरवालों को दुल्हन आरती की छोटी बहन से शादी करने का प्रस्ताव दिया था परंतु दूल्हे अवधेश ने यह फैसला लिया कि वह इस हालत में भी सिर्फ आरती को ही अपनी पत्नी बनाएगा। इसके बाद डॉक्टरों को पूरी बात बताई, डॉक्टरों की अनुमति मिलने के पश्चात शाम के समय आरती को एंबुलेंस से घर ले जाया गया। स्ट्रेचर पर ही दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। फिलहाल आरती का इलाज चल रहा है। घरवालों का ऐसा बताना है कि जब आरती ठीक हो जाएगी तब उसके बाद धूमधाम से विदाई की रस्में पूरी करेंगे। अवधेश भी शादी के बाद एक पल के लिए भी अस्पताल से बाहर नहीं निकले। वह हर वक्त अपनी पत्नी की सेवा कर रहे हैं।