प्रेग्नेंट बिपाशा बसु ने स्माइल करते हुए दिए पोज, तस्वीरें देख फैंस बोले- ये मत करो, इसमें खतरा है…

बिपाशा बसु ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर अच्छी सफलता और लोकप्रियता हासिल की है। बिपाशा बसु की फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। बिपाशा बसु अपनी खूबसूरती और हॉट लुक्स के साथ-साथ अपने बोल्ड अंदाज को लेकर अक्सर खबरों और सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं। इन दिनों बिपाशा अपना प्रेग्नेंसी टाइम इंजॉय कर रही हैं।

बहुत ही जल्द बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। बिपाशा बसु आए दिन पैपराजी के कैमरों में कैद हो जाती हैं, फिर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में बिपाशा बसु को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया। हालांकि, फैंस इस दौरान बिपाशा बसु को देखकर थोड़ा परेशान हो गए हैं।

प्रेग्नेंट बिपाशा बसु के नए लुक ने फैंस को किया परेशान!

आपको बता दें कि हाल ही में बिपाशा बसु को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया। इस दौरान पर पैपराजी ने अपने कैमरे में बिपाशा बसु की कुछ तस्वीरें और वीडियोस को कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु स्माइल करते हुए पोज देती नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि बिपाशा बसु बहुत ही मां बनने जा रही हैं। अभिनेत्री ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंस की खबर फैंस को शेयर की थी. बहुत ही जल्द बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बनने वाले हैं और हर कोई इन दोनों के पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

बता दें कि बिपाशा बसु की जो लेटेस्ट सवेरे सामने आई हैं, वह इंटरनेट पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु अपने मेटरनिटी वियर में हमेशा की तरह ही खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने ऑरेंज कलर की प्रिंटेड काफतान स्टाइल मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी। सेंटर पार्टेड हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ अभिनेत्री ने अपने लुक को पूरा किया था।

हालांकि, बिपाशा बसु की लेटेस्ट तस्वीरों को देखने के बाद फैंस थोड़े परेशान हो गए। दरअसल, अभिनेत्री ने इस दौरान पेंसिल हील्स भी पहनी हुई थी। बिपाशा बसु का प्रेग्नेंसी के दौरान ऊंची हील्स पहनना लोगों को रास नहीं आया और लोगों ने अभिनेत्री को हिदायत देना शुरू कर दिया।

बिपाशा बसु की वायरल हो रही इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा “हील्स मत पहनों, प्रेग्नेंसी में ये सेफ नहीं है।” इसके अलावा एक अन्य यूजर ने यह लिखा है कि “ये मत करो, इसमें खतरा है”

वैसे देखा जाए तो फैंस बिपाशा बसु की फिक्र कर रहे हैं क्योंकि वह गर्भवती हैं और ऐसे में उन्हें हिल्स पहनना अवॉइड करना चाहिए। लेकिन अभिनेत्री की इन तस्वीरों को देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह हिल्स पहनकर भी काफी कंफरटेबल हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बताते चलें कि बिपाशा बसु ने अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। शादी से पहले इन दोनों ने एक दूसरे को लगभग 1 साल तक डेट किया, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। अब बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर बहुत ही जल्द अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।